Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
NAGENDRA KUMAR SINGH and MRS. MONIKA SINGH v. S. J. P. Hotels & Resorts Pvt Ltd
Complaint No. NCR144/01/115982/2024
- Decision date
- 2024-10-25
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 25-0-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/0i/5982/2024 नागेन्द्र कुमार सिंह व अन्य बनाम एस.जे.पी. deer एण्ड Rady प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं एवं उनकी ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री श्वेता तिवारी उपस्थित हुईं। प्रकरण में पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 43-03--2024, दिनांक 07-06-2024 एवं दिनांक 43-09—2024 के अनुपालन में विपक्षी अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करने में असमर्थ रहे, जबकि पीठ द्वारा विपक्षी को अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करने हेतु उपर्युक्त तिथियों पर अवसर प्रदान किये गये। विपक्षी द्वारा किये गये उपर्युक्त अनावश्यक कृत्य के कारण पीठ का समय एवं ऊर्जा नष्ट हुई। अतः विपक्षी पर &.4,000/— खर्चा (Cost) अधिरोपित किया जाता है, जो कि उनके द्वारा रेरा प्राधिकरण के खाता संख्या: 4446709885, आई.एफ.एस.सी. कोड: KKBKo0sI9 में आर.टी.जी.एस. अथवा माँग-ड्राफ्ट के माध्यम से आगामी 30 दिनों के अन्दर जमा करते हुए, साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किया जायेगा। यदि var अधिरोपित खर्चा (0०७० विपक्षी द्वारा आगामी 30 दिनों के अन्दर जमा कर, साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड नहीं किया जाता है, तो सचिव, रेरा उपर्युक्त खर्चा (0०७) के सम्बन्ध में वसूली हेतु प्रमाण-पत्र जारी करेंगे।
अतः विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 43--03--2024, दिनांक 07-06--2024 एवं दिनांक 43--09--2024 के अनुपालन में अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, अन्यथा कि स्थिति में अग्रिम नियत तिथि पर पीठ द्वारा विपक्षी को अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड,/दाखिल किये जाने का अवसर समाप्त कर दिया जायेगा। उपरोक्त अवधि में विपक्षी द्वारा अपना आपत्त्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किये जाने के उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली वास्ते आपत्ति-पत्र / बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 20--2024 को पेश हो। SANJAY RAMESH pawest eroosteooy B HOOS R E D DY Date: 2024.0.26 8:32:52 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।