Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Rajeev Arora v. Green Bay Infrastructure Private Limited
Complaint No. NCR144/01/115846/2024
- Decision date
- 2025-08-06
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 06-08-2025 शिकायत संख्या: क्ाटार]44/0/ 5846/2024 राजीव अरोड़ा बनाम ग्रीन बे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं एवं उनकी ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री शिवम् उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। a शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपना संशोधित प्रत्युत्तर तथा रेरा अधिनियम, 2046 की eMI-73 का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु, लिखित प्रार्थना-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरान्त विपक्षी कम्पनी, यदि चाहे तो वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता के उपर्युक्त लिखित प्रार्थना-पत्र पर अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट Tor पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध करा सकते हैं साथ ही विपक्षी कम्पनी को यह भी आदेशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता को जो भी दस्तावेज,/ अभिलेख डाक के माध्यम से प्रेषित किये गये हैं, उनकी डाक की पोस्टल रसीद को शपथ-पत्र के साथ रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें|
विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह अपने मुवक्किल से यह निर्देश प्राप्त करें कि पीठ द्वारा दिनांक 29-05-2024 को विपक्षी कम्पनी को प्रश्नगनत शिकायत के निस्तारण तक, शिकायतकर्ता के विरूद्ध कोई प्रतिकूल कार्यवाही न किये जाने तथा प्रश्नगत यूनिट के सम्बन्ध में किसी भी तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न किये जाने, सम्बन्धी आदेश पारित किये जाने के बाद भी, विपक्षी कम्पनी द्वारा उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन क्यों किया गया है तथा उक्त के सम्बन्ध में अग्रिम नियत तिथि पर विपक्षी कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक पीठ के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर उपर्युक्त आदेश के उल्लंघन के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट करना सुनिश्चित करें, अन्यथा कि स्थिति में पीठ द्वारा बाध्य होकर, प्रश्नगत शिकायत को रेरा अधिनियम, 2046 की धारा-63 के अन्तर्गत शास्ति अधिरोपित करने हेतु, संस्तुति सहित रेरा प्राधिकरण को संदर्भित करने पर विचार करना होगा। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 03-2-2025 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH ७० 202508.07 T7250 BHOOSREDDY +030 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, RT| 32