Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Rajeev Arora v. Green Bay Infrastructure Private Limited
Complaint No. NCR144/01/115846/2024
- Decision date
- 2024-05-29
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत est दिनांक: 29-05-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/0/5846/2024 राजीव अरोड़ा बनाम ग्रीन बे इन्फास्ट्रक्चर प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री शिवम् उपस्थित हुए | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रकर्ष तिवारी उपस्थित हुए। प्रकरण में विपक्षी द्वारा एक प्रार्थना-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करते हुए प्रश्नगत शिकायत को खारिज किये जाने का अनुरोध किया गया है, परन्तु उक्त प्रार्थना-पत्र पूर्णता त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि उक्त प्रार्थना-पत्र किसी अन्य व्यक्ति कमल कुमार साहनी व अन्य के नाम से है, जो कि प्रश्नगत शिकायत में विपक्षी द्वारा अपलोड कर दिया गया है। उक्त प्रार्थना-पत्र में विपक्षी द्वारा यह ayers माँगा गया है कि प्रश्नगत शिकायत को खारिज कर दिया जाये, क्योंकि शिकायतकर्ता ऑफर ऑफ पोजेशन पत्र जारी होने के बाद भी विपक्षी के कार्यालय में आकर कार्यवाही पूर्ण नहीं कर रहा है, जो इस प्रार्थना-पत्र के पृष्ठ संख्या: 46 पर अंकित है। विपक्षी द्वारा अपनाई जा रही उपरोक्त प्रक्रिया निंदनीय है। अतः विपक्षी का उक्त प्रार्थना-पत्र त्रुटिपूर्ण एवं उपर्युक्त वर्णित तथ्यों के आलोक में असद्भावपूर्वक के कारण खारिज किया जाता है।
विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण var आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर सकते हैं। विपक्षी को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण तक, शिकायतकर्ता के विद्वद्ध कोई प्रतिकूल कार्यवाही नहीं करेगें और न ही प्रश्नगत यूनिट के सम्बन्ध में किसी भी तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित करेंगे। पत्रावली वास्ते आपत्ति-पत्र /बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 30-08-2024 को पेश हो। SANJAY RAMESH Digitally signed by SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2024.05.3 3:20:00 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 22