Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Khushnood Alam v. UTC Softech Private Limited
Complaint No. NCR144/01/115803/2024
- Decision date
- 2025-04-25
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 25-04-2025 शिकायत संख्या: NCR I44/0i/I5803/2024 खुशनूद आलम बनाम यूटीसी सॉफ्टेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गर्व मल्होत्रा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री धर्मेन्द्र चौहान उपस्थित हुए। pera शिकायत में प्रथम सुनवाई, दिनांक 03--04-2024 को की गयी, जिसमें विपक्षी अनुपस्थित होने के कारण, पीठ द्वारा को विपक्षी को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी कर, आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्तति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने हेतु आदेशित किया गया। इसके बाद सुनवाई, दिनांक 28-06-2024 को उभय पक्षों के अनुरोध पर, vena शिकायत को रेरा कंसीलिएट,र, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर को इस आशय से संदर्भित किया गया कि वे उभय पक्षों को सुनवाई का अवसर प्रदान कर, उभय पक्षों के मध्य धनराशि आदि के विवाद के सम्बन्ध में निस्तारण कर, यथासम्भव आगामी 04 सप्ताह के अन्दर प्रकरण को अपनी आख्या सहित वापस प्रेषित करने हेतु निर्देश दिये गये। रेरा कंसीलिएटर द्वारा अपनी sien, दिनांक 22-40-2024 में उभय पक्षों के मध्य प्रकरण में समझौते की संभावना नगण्य है, इस उल्लेख के साथ रेरा कंसीलिएटर द्वारा wera शिकायत में अग्रिम कार्यवाही हेतु, पत्रावली पीठ को वापस सम्प्रेषित कर दी गयी।
pera शिकायत में सुनवाई, दिनांक 03-04-2024 से व्यवह्तत की जा रही है, परन्तु आज लगभग of aE समाप्त होने के पश्चात् विपक्षी द्वारा pera शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल नहीं किया गया है, जबकि पीठ द्वारा सुनवाई, दिनांक 03-04-2024 को विपक्षी कम्पनी को प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने हेतु आदेशित किया गया, परन्तु आज की तिथि तक भी विपक्षी द्वारा अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड एवं दाखिल नहीं किया गया। विपक्षी कम्पनी द्वारा किये गये उपर्युक्त कृत्य के कारण पीठ का समय एवं ऊर्जा नष्ट हुई। अतः विपक्षी कम्पनी पर रू.5,000,//- खर्चा (००७) अधिरोपित किया जाता है, जो कि उनके द्वारा रेरा प्राधिकरण के खाता संख्या: 4446709885, आई.एफ.एस.सी. कोड: kkpKoosivs में आर.टी.जी.एस. अथवा माँग-ड्राफ्ट के माध्यम से आगामी 45 दिनों के अन्दर जमा करते हुए, साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड किया जायेगा। यदि उक्त अधिरोपित खर्चा (cost, विपक्षी कम्पनी द्वारा आगामी 45 दिनों के अन्दर जमा कर, साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड नहीं किया जाता है, तो सचिव, रेरा उपर्युक्त खर्चा (cost) के सम्बन्ध में वसूली हेतु प्रमाण-पत्र जारी करेंगे।
अतः समस्त तथ्यों एवं वर्णित परिस्थितियों के आलोक में न््यायहित में विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र/ वकालतनामा रेरा कपम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराते हुए, उक्त आपत्ति-पत्र की प्रति शिकायतकर्ता को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, यदि विपक्षी कम्पनी द्वारा आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराते हुए, उक्त आपत्ति-पत्र की प्रति शिकायतकर्ता को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध नहीं करायी जाती है, तो ऐसी स्थिति में अग्रिम नियत तिथि पर पीठ द्वारा प्रश्नगत शिकायत को धारा-63 के अन्तर्गत शास्ति हेतु रेरा प्राधिकरण को संदर्भित करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। विपक्षी कम्पनी को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे। उपरोक्त अवधि में विपक्षी द्वारा अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने के पश्चात् आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। wag पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।
पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 26-05-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH pamest sHoosrEDDY BHOOSREDDY __ Pate: 2025.04.26 5:53:05 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 24