Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Khushnood Alam v. UTC Softech Private Limited

Complaint No. NCR144/01/115803/2024

Decision date
2024-06-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 28-06-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/0I/5803/2024 खुशनूद आलम बनाम यूटीसी सॉफ्टेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं एवं उनकी ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रणव वर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव गुप्ता उपस्थित हुए। उभय पक्षों के अनुरोध पर, प्रश्नगत शिकायत को रेरा कंसीलिएटर, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर को इस आशय से संदर्भित किया जाता है कि वे उभय पक्षों को सुनवाई का अवसर प्रदान कर, उभय पक्षों के मध्य धनराशि आदि के विवाद के सम्बन्ध में निस्तारण कर, यथासम्भव आगामी 04 सप्ताह के अन्दर प्रकरण को अपनी आख्या सहित वापस प्रेषित करने का कष्ट करें| इस बीच विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY खाए (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा | 30