Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vinod Mehta v. Ar Landcraft LLP

Complaint No. NCR144/01/104990/2023

Decision date
2024-08-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 42 -शिकायत संख्या —NCRI44/0I/L04990/2023 विनोद मेहता बनाम एआर लैंडक्राफ्ट एलएलपी दिनांक :-28 /08 /2024 शिकायतकर्ता का वाद oi के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा आदेश दिनांक 09.05.2024 के अनुपालन में रेरा कम्पलेन्ट पेज पर सह-आवंटी का नाम अंकित किये जाने का प्रयत्न किया गया, परन्तु किसी तकनीकी समस्या के कारण पोर्टल पर आदेश दिनांक 09.05.2024 के अनुसार सह-आवंटी का नाम अंकित नहीं कर सके है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा आदेश दिनांकित 09.05.2024 के अनुपालन हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया, जो स्वीकार किया जाता है। अतः कार्यालय लिपिक को निर्देशित किया जाता है कि वह रेरा पोर्टल पर सह-आवंटी का नाम अंकित किये जाने हेतु शिकायतकर्ता को पुनः अनुमति प्रदान करे तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह संशोधन करने की अनुमति प्राप्त होने उपरान्त आगामी 2 सप्ताह के अन्दर कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। पत्रावली ae उपरोक्त /बहस हेतु दिनांक 04.04.2025 को पेश हो। SSS Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण