Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Inderpreet Singh v. Ametek Buildtech India Private Limited

Complaint No. NCR144/01/104979/2023

Decision date
2024-10-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 3 -शिकायत संख्या —NCRI44/0i/04979/2023 sata सिंह बनाम अमेटेक बिल्डटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-48 /40 / 2024

शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित | विपक्षी उपस्थित | विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा वर्तमान प्रकरण में अपना अनुतोष संशोधित किये जाने हेतु संशोधन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा उल्‍लेखित किया गया है कि वह अपने अनुतोष कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज के साथ अतिरिक्त अनुतोष के तौर पर यूनिट पुर्नस्थापित किये जाने का अनुतोष भी अंकित कराना चाहते है, क्योकि विपक्षी द्वारा बिना किसी जानकारी के अवैधानिक तरिके से शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट निरस्त की गई है। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल करते हुए उल्‍लेखित किया गया है कि शिकायतकर्ता को उनकी यूनिट निरस्त किये जाने के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी है, जिस कारण शिकायतकर्ता के तर्क निराधार है। विपक्षी द्वारा उललेखित किया गया है कि उनके द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट निरस्तीकरण से पूर्व मांग पत्र व अनुस्मरण पत्र प्रेषित किये गये है। अतः विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता का अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र निराधार होने के कारण निरस्त किये जाने का अनुरोध किया गया है। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि विपक्षी द्वारा अपने प्रार्थना पत्र के साथ ऐसा कोई प्रपत्र दाखिल नहीं किया गया है कि जिससे स्पष्ट हो सके कि विपक्षी द्वारा विधि अनुसार मांग पत्र व अनुस्मरण पत्र प्रेषित किये जाने के पश्चात्‌ शिकायतकर्ता की यूनिट निरस्त की गई हो। अतः उक्त साक्ष्यों के आभाव में शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है।

उपरोक्तानुसार रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वह कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में शिकायतकर्ता को उनके द्वारा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अंकित अन्य के अनुतोष के स्थान पर यूनिट पुर्नस्थापित किये जाने का अनुतोष अंकित किये जाने की अनुमति प्रदान करना सुनिश्चित करें ताकि शिकायतकर्ता रेरा कम्पलेन्ट पेज फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन कर सके। पत्रावली ae उपरोक्त /बहस हेतु दिनांक 47.02.2025 को पेश हो। - a जा Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण