Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mrs Pooja Upadhyay and Mr Mangal Deo Upadhyay v. Gaursons Hi-Tech Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/01/104978/2023

Decision date
2024-12-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत aRi—34 दिनांक: 20-2-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/0/I04978/2023 पूजा उपाध्याय व अन्य बनाम गौड़संस हाई-टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय के प्रॉक्सी अधिवक्ता श्री शुभांशु उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता की ओर से पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 27-06--2024 एवं दिनांक 20-09-2024 का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, सम्बन्धित साक्ष्य तथा wed शिकायत के सम्बन्ध में अतिरिक्त दस्तावेज रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय चाहा गया है, जो कि प्रदान किया जाता है। विपक्षी यदि चाहे तो वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता के उपर्युक्त अतिरिक्त दस्तावेजों पर अपना लिखित आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल कर सकते हैं। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 28-03-2025 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by RAMESH SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDD pate: 2024.2.2।

Y 75:59:8 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।