Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rameez Raja v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/01/104911/2023

Decision date
2025-01-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 0-0-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/0I/2049/2023 रमीज़ राजा बनाम ग्रीन बे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं एवं उनकी ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। प्रश्नगत प्रकरण में पीठ द्वारा विपक्षी कम्पनी को प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने हेतु, दिनांक 48--04-2023, दिनांक 43--06-2023, दिनांक 44—09-2023, दिनांक 24-07-2024, दिनांक 46-40-2024 को आदेशित किया गया, परन्तु विपक्षी कम्पनी द्वारा उपर्युक्त आदेशों के अनुपालन में अभी तक प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल नहीं किया गया है। अतः वर्णित तथ्यों के आलोक में प्रश्नगत शिकायत में अग्रिम नियत तिथि पर एकपक्षीय रूप से शिकायतकर्ता के तर्कों को सुना जायेगा। विपक्षी को यह आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक, प्रश्नगत शिकायत में यथास्थिति बनाये रखेंगे। एकपक्षीय रूप से शिकायतकर्ता के तर्कों को सुने जाने हेतु, पत्रावली अग्रिम नियत तिथि 09-04-2025 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH _RamesH Date: 2025.07.02 DY 75:3:0 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।