Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Prem Chandra Gupta v. S. J. P. Hotels & Resorts Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/01/104890/2023

Decision date
2023-06-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायत संख्या :- NCRI44/0i/04890/2023 “प्रेम चन्द्र गुप्ता बनाम एस.जे.पी. होटल्स एण्ड रिजॉर्टस्‌ wo fo” में पीठ द्वारा उभय पक्ष के तकों को सुनते हुए पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी थी, परन्तु पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिकायत को गुण-दोष के अनुसार निस्तारित करना न्यायहित में उचित नहीं होगा, क्योंकि विपक्षी द्वारा अपने जवाब में कहा गया कि शिकायतकर्ता द्वारा अपनी अवशेष धनराशि का भुगतान न करने की स्थिति में शिकायतकर्ता के पक्ष में दिनांक 30.08.2024 को यूनिट निरस्तीकरण पत्र प्रेषित किया जा चुका है, परन्तु उक्त से यह स्पष्ट नहीं है कि वर्तमान में विपक्षी द्वारा प्रश्नगत यूनिट की बुकिंग अंतिम रूप से निरस्त करते हुए किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर अनुबन्ध निष्पादित कराया जा चुका हो। वर्णित स्थिति में प्रश्नगत प्रकरण में आदेश पारित किया जाना सम्भव नहीं है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व यह स्पष्ट करते हुए साक्ष्य सम्बन्धित अभिलेख रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा वर्तमान में प्रश्नगत यूनिट की बुकिंग अंतिम रूप से निरस्त करते हुए किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर अनुबन्ध निष्पादित कराया जा चुका है अथवा नहीं | अतः प्रश्नगत प्रकरण में नैसर्गिक न्याय के आधार पर निस्तारण हेतु उभय पक्ष को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी करते हुए उक्त शिकायत दिनांक 24.07.2023 को सुनवाई हेतु सूचीबद्ध करना सुनिश्चित करें। दिनांक :- | 2. / (2/ 2023 je i pete 6.23 (9-०2 (राजीव कुमार) (अध्यक्ष) Soyo भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण