Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Prateek Singhal v. Esthetic Buildtech Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/01/104608/2023

Decision date
2025-02-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर, प्रीठ-3 शिकायत संख्या: NCRI44/0i/04608/2023 प्रतीक सिंघल बनाम एस्थेटिक बिल्डटेक प्रा.लि. पत्रावली आदेशार्थ सुरक्षित की गई थी। पत्रावली आदेश संरक्षित रहने के दौरान विपक्षी द्वारा प्रार्थना पत्र दिनांकित ॥7.04.2025 को भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करायी गयी है। विपक्षी द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र व संलग्नक प्रपत्र का अवलोकन किया। प्रार्थना पत्र के साथ माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मैसर्स एस्थेटिक बिल्डटेक प्रा.लि. बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश व अन्य में दिनांक 47.03.2025 को पारित आदेश की प्रति का अवलोकन किया गया जिसमें मानननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ” No Coercive steps shall be taken का आदेश दिया गया है जिस कारण विपक्षी द्वारा प्रकरण को Abeyance में रखे जाने का अनुरोध किया गया है। प्रार्थना पत्र के अवलोकन से यह भी विदित है कि विपक्षी द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र की प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराये जाने का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है और न ही भौतिक रूप से दाखिल प्रपत्र को रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी द्वारा दाखिल प्रपत्र पर शिकायतकर्ता को सुना जाना आवश्यक है। अतः ऐसी स्थिति में पत्रावली पर पक्षकारों को उक्त प्रपत्र पर सुनवाई के अवसर दिये बिना आदेश पारित किया जाना समीचीन नहीं होगा। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह रेरा कार्यालय में भौतिक रूप से दाखिल प्रपत्र दिनांक 7.04.2025 की प्रति नियत तिथि से पूर्व रेरा पोर्टल पर अपलोड करें तथा ईमेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें| पत्रावली दिनांक 26.06.2025 को उपरोक्त प्रपत्र पर सुनवाई हेतु पेश हो।

(डा०दीपक स्वरूप सक्सेना) सदस्य उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर