Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Sagar Sudan v. Mahaluxmi Infrahome Pvt Ltd
Complaint No. NCR144/01/104545/2023
- Decision date
- 2025-08-04
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38/40,/63 सपठित नियन-28 सपठित नियम-24 45-शिकायत संख्या:--00₹44/0/04545/2023 सागर सूदन बनाम महालक्ष्मी इंफ्राहोम प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री कुश वत्स उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री रोहित महावर उपस्थित हुए। * उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा आज तक आदेश दिनांक 24.05.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी. सी. सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न ही रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जबकि शिकायतकर्ता का यह कथन है कि आवंटित यूनिट के मद में समस्त धनराशि जमा की जा चुकी है। विपक्षी ERT ana तक माननीय रेरा पीठ-0॥ (पूर्व पीठ-0ए) द्वारा पारित आदेश 28.05.2024 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 28.05.2024 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। अतः ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।
उक्त आदेश का अनुपालन कराये जाने एवं शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए परियोजना--शी880७ Ultimo में यूनिट PST-Sun-5, 0804 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा कार्यालय आदेश PIT 72482 / यू.पी.रेरा / प्रशा. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री Lord शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा सके। पत्रावली at अग्रिम सुनवाई दिनांक 40.40.2025 को पेश हो। (न््यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण