Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Naveen kumar v. Ansal Hi-Tech Townships Ltd

Complaint No. NCR144/01/104162/2023

Decision date
2024-02-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 2-शिकायत संख्या:-॥५0/२444/04/0462/2023 नवीन कुमार बनाम अंसल हाई-टेक टाउनशिप लिमिटेड, दिनांक:- 22/02/2024 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री कीर्ति प्रभा उपस्थित एवं विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मुस्कान शर्मा उपस्थित। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि लिखित जवाब भौतिक रुप से दाखिल किया जा चुका है। परन्तु शिकायतकर्ता का कहना है कि उनको लिखित जवाब की प्रति प्राप्त नहीं हुई है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना लिखित जवाब रैरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करायें। पत्रावली अग्रिम तिथि 3/06/2024 को सुनवाई वास्ते पेश हो। 447 हरीश त्रिपाठी (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण