Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashok Kumar Kapoor v. Project Category-Un-Register GREATER NOIDA INDUSTRIAL

Complaint No. NCR144/01/104068/2023

Decision date
2023-06-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायत संख्या +- पटार44/0/04068/2023 “अशोक कुमार कपूर बनाम ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण” में पीठ द्वारा शिकायतकर्ता के तर्कों को सुनते हुए पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी थी, परन्तु पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिकायत को गुण-दोष के अनुसार निस्तारित करना न्यायहित में उचित नहीं होगा, क्योंकि विपक्षी द्वारा प्रश्नगत परियोजना,/ यूनिट के पूर्णता के सम्बन्ध में ओ.सी.,/सी.सी. की प्रति अथवा ओ.सी. /सी.सी. हेतु आवेदन सहित वांछित प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियाँ दाखिल नहीं की गयी हैं। वर्णित स्थिति में प्रश्नगत प्रकरण में आदेश पारित किया जाना सम्भव नहीं है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व उपरोक्त के सम्बन्ध में सभी वांछित प्रमाण पत्रों सहित प्रश्नगत परियोजना के पूर्णता सम्बन्धी समस्त साक्ष्य रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अतः प्रश्नगत प्रकरण में नैसर्गिक न्याय के आधार पर निस्तारण हेतु उभय पक्ष को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी करते हुए उक्त शिकायत दिनांक 24.07.2023 को सुनवाई हेतु सूचीबद्ध करना सुनिश्चित करें। दिनांक :- i / 06/ 2023 Ne कु (राजीव कुमार) (अध्यक्ष) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण