Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dharmendra Yadav v. One Place Infrastructures Private Limited

Complaint No. LKO187/04/118851/2024

Decision date
2025-01-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 E-Court दिनांक: 7-0-2025 शिकायत संख्या : LKO787/04/448854/2024 धर्मेन्द्र यादव, मोनिका यादव, राजकुमार सिंह यादव बनाम वन प्लेस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि सी.ए. योगेश गोयल उपस्थित हैं तथा प्राधिकार-पत्र अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जौहरी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 42-08-2024 का अनुपालन करने के लिए समय की मांग की गयी है जिसे प्रदान किया जाता है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र उक्त आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड करने के उपरान्त यथाशीघ्र प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 04-02-2025 को पेश हो। A. ८००० (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा -23-