Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rahul Kamal v. U.P. State Industrial Development Corporation Limited

Complaint No. LKO186/10/100937/2022

Decision date
2024-11-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 25--44-2024 शिकायत संख्या: LKOL86/0/l00937/2022 राहुल कमल बनाम यू पी.एस.आई.डी.सी. लि. आदेश weft / शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी के विद्वान अधिवक्ता श्री दीपक द्विवेदी तथा विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता सुश्री सुचिता सिंह उपस्थित Bg | विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्होनें विलम्ब ब्याज के सम्बन्ध में मा. अपीलीय अधिकरण में अपील संख्या: 675 /2023 योजित की है, जो कि अभी विचाराधीन है। जहाँ तक कब्जे की कार्यवाही का प्रश्न है, उस सम्बन्ध में विपक्षी ने यह अवगत कराया कि उनकी परियोजना के सेक्टर-8 को विकास प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुका है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रार्थी को 02 सप्ताह के अन्दर परियोजना के सेक्टर-8 का विकास प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे यदि उनके द्वारा विकास प्रमाण-पत्र जारी होने के उपरान्त प्रार्थी को सेक्टर-8 में स्थित उनके भू-खण्ड का कब्जा ऑफर किया गया है तो उस सम्बन्ध में भी पीठ को अवगत कराते हुए, सम्बन्धित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें। तदोपरान्त प्रार्थी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों पर अपना जवाब पोर्टल पर अपलोड करें।

उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों ,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 43-04-2025 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2024..25 9:39:45 BHOOSREDDY ,05३० (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 37