Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anshika Kulshreshtha v. Royal Country Homes Pvt Ltd

Complaint No. LKO167/12/124523/2024

Decision date
2025-06-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत est E-Court दिनांक: 8-06-2025 शिकायत संख्या : LKOI67/72/424523/2024 Anshika Kulshreshtha बनाम ROYAL COUNTRY HOMES PVT LTD शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ उपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री नितिन गुप्ता उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड करने के लिए समय की मांग की गयी जिसे प्रदान किया गया। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि प्रश्नगत शिकायत Non Joinder of Necessary Parties W ग्रसित है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र रेरा पोर्टल पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप पर सह-आवंटी को पक्षकार बनाए जाने हेतु प्रार्थना-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी एवं समस्त सम्बन्धित अभिलेखों की स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में शिकायत निरस्त कर दी जाएगी। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 03-09-2025 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा