Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dhawaj Goyal v. Aastha Infraprojects Gh-1, Gh-2 Chaitanya

Complaint No. LKO167/08/98445/2022

Decision date
2025-06-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKO67/08/98445/2022 सुनवाई तिथि: 25-06-2025 Dhawaj Goyal V/S Aastha Infraprojects आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव पटेल उपस्थित | विपक्षी द्वारा इस न्यायालय को अवगत कराया गया कि उसे तकनीकी कारणों से शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल दस्तावेज प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं इसलिए अनुपालन आख्या दाखिल नही की गयी है। पूर्व सुनवाई तिथि पर भी विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्था प्रस्तुत न करने का यही कारण बताया गया था और प्रमाणित प्रति प्राप्त करने हेतु समय दिये जाने का निवेदन किया गया था। आज पुन: अनुपालन आख्या दाखिल नहीं की गयी है। विपक्षी द्वारा प्रपत्रों की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर अनुपालन आख्या एवं वकालतनामा दाखिल करने हेतु पुनः समय दिये जाने का निवेदन किया गया है। विपक्षी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह 0 दिन के अन्दर अनुपालन आख्या एवं वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। ई-मेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को अनुपालन आख्या की प्रति साझा करे साथ ही साथ उसकी एक भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में जमा कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता की यूनिट से संबंधित परियोजना का पूर्णता,/अधिभोग प्रमाण पत्र की स्थिति का अनुपालन आख्या में स्पष्ट उल्लेख करें।

विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि यदि उनके द्वारा अगली सुनवाई तिथि से पूर्व अनुपालन aren दाखिल नहीं की जाती और कार्यवाही स्थगित होती है, तो विपक्षी पर हर्जा लगाने पर विचार किया जायेगा। यदि शिकायतकर्ता चाहें तो वह अनुपालन आख्या प्राप्त होने के 07 दिन के अन्दर अनुपालन आख्या पर अपनी आपत्ति रेरा पोर्टल पर अपलोड करने के पश्चात ई-मेल के माध्यम से विपक्षी को साझा करे साथ ही साथ उसकी एक भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में जमा कराना सुनिश्चित करें । पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 23-07-2025 को पेश हो। bv जिला oor Us / न्यायनिर्णायक अधिकारी