Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Anuj Kaushik v. Brajbhumi Nirmaan Pvt. Ltd
Complaint No. LKO167/01/135707/2026
- Decision date
- 2026-03-23
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 23-03--2026 शिकायत संख्या: LKO67/0/35707/2026 अनुज कौशिक एवं अन्य बनाम बुजभूमि निर्माण प्रा.लि. आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अरूण प्रताप सिंह उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता ने हस्ताक्षरित मेमो ऑफ कम्प्लेन्ट को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 04 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। आज सुनवाई के दौरान विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह अवगत कराया गया कि प्रमोटर ने इस परियोजना को Abandon करने का निर्णय लिया है परन्तु इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गयी और ना ही Ros का प्रस्ताव दिया गया। रेरा पोर्टल पर उपलब्ध परियोजना के विवरण से यह स्पष्ट है कि प्रमोटर द्वारा जो अन्तिम क््यू.पी.आर. दिनांक ot-04—-2022 से 30-04-2022 तक अपलोड किया गया है परन्तु अभी तक कुल १0 क्यू.पी.आर. अपलोड नहीं किये गये है, जो अत्यन्त ही खेदजनक है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि कम्पनी के लीड प्रमोटर अगली नियत तिथि पर अपने विद्वान अधिवक्ता के साथ सुनिश्चित उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें
विपक्षी ने वकालतनामा / प्राधिकार-पत्र सहित आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 45--06--2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH 6 एक, signed by SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2026.03.25 7:7:38 +0530' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा