Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Halwasiya and Sons Pvt Ltd v. ( Halwasiya Shivlar Sambandh Phase-2(UPRERAPRJ989519))

Complaint No. LKO162080010/2024

Decision date
2025-03-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. खण्ड-न्यायपीठ कार्यवाही अन्तर्गत धारा-3 दिनांक: 04--03--2025 शिकायत संख्या: LKOI6208000/2024 हलवासिया एण्ड सन्स प्रा.लि. बनाम पुष्पा पाण्डेय आदेश शिकायतकर्ता / प्रमोटर का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री निशांत सिंह उपस्थित तथा विपक्षी /आवंटी अनुपस्थित रहे। शिकायतकर्ता ने नियमानुसार उचित वकालतनामा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे आदेश पोर्टल पर अपलोड होने के 03 दिनों के अन्दर मेमो-ऑफ-कम्प्लेन्ट तथा इस आदेश की एक प्रति विपक्षी को उनके पते पर पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा ट्रैकिंग रिपोर्ट सहित उक्त दस्तावेज प्रेषित करने का प्रमाण पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित ae | विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे शिकायतकर्ता द्वारा प्रेषित उक्त दस्तावेज प्राप्त होने के 02 सप्ताह के अन्दर वकालतनामा/प्राधिकार-पत्र सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| विपक्षी द्वारा आपत्ति अपलोड किये जाने के उपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा | प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।

wag पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों //अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के. साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों // अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 06-05-2025 को प्रस्तुत की जाये। (हरीश त्रिपाठी) न्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. रेरा।