Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Azure Infracity Private Limited v. ( ROYAL PLAZA(UPRERAPRJ5618)) Respondent Name

Complaint No. LKO162050024/2022

Decision date
2024-08-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. संयुक्त पीठ, लखनऊ कार्यवाही अन्तर्गत aer3t दिनांक: 43-08-2024 शिकायत संख्या: LKO62050024/2022 अज्योर इन्फ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड बनाम कुंवर अजीत प्रताप सिंह आदेश शिकायतकर्ता / प्रमोटर का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जौहरी उपस्थित तथा विपक्षी // आवंटी के विद्वान अधिवक्ता श्री एम.के. शेरवानी के स्थान पर उनके ब्रीफ होल्डर उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा आपत्ति / counter affidavit की स्पष्ट व पठनीय प्रति अपलोड किये जाने हेतु समय की मांग की गयी है, जो कि उनको प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर वकालतनामा सहित START / counter affidavit की स्पष्ट व पठनीय प्रति पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 47-09-2024 को प्रस्तुत की जाये। (हरीश त्रिपाठी) (संजय ore ; न्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र, रेरा | अध्यक्ष, उप्र, रेरा। 22