Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Neha Kumari v. Mj Infrahousing Pvt Ltd
Complaint No. LKO162/12/135150/2025
- Decision date
- 2026-03-24
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 24--03--2026 शिकायत संख्या: LKO62/I2/3550/2025 नेहा कुमारी बनाम एम.जे. इन्फ्राहाउसिंग प्रा.लि. आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता ey उपस्थित हुए तथा विपक्षी अनुपस्थित रहे। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता ने हस्ताक्षरित मेमो ऑफ कम्प्लेन्ट की भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान की गई धनराशि का विवरण, वकालतनामा / प्राधिकार-पत्र सहित आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 03 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें | तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें | उभय पक्षों के तथ्यों एवं cof ot विस्तार से सुनने तथा अभिलेखों का अवलोकन करने पर यह पाया गया कि प्रथम दृष्टया मामला, सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) एवं APM क्षति, तीनों शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे।
उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु मा. पीठ संख्या: 02 के समक्ष दिनांक 06-05-2026 को प्रस्तुत की जाये। पक्षकार सम्बन्धित पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें। SANJAY RAMESH है ॥8/800फ000 BH (00५ RE! DDY Bale 2026 03.26 6:59:29 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा