Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dimpi Bajpai Sanjay Bajpai v. Chandra Modern Builders (India) Pvt Ltd

Complaint No. LKO162/12/125538/2024

Decision date
2025-04-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत arts E-Court दिनांक: 04-04-2025 शिकायत संख्या : LKOI62/2/25538/2024 डिम्पी वाजपेयी, संजय वाजपेयी बनाम चन्द्र मारडर्न faced (इण्डिया) प्रा.लि. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अनुराग सिंह के बिहाफ पर विद्वान अधिवक्ता सुश्री हाशमी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके सी.ए. शशांक मित्तल उपस्थित हैं तथा प्राधिकार-पत्र अपलोडेड है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा आपत्ति जताई गयी कि विपक्षी द्वारा दाखिल आपत्ति-पत्र पर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उनकी ओर से किस प्राधिकृत प्रतिनिधि द्वारा हस्ताक्षर किया गया है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र प्राधिकृत प्रतिनिधि के नाम एवं पदनाम के साथ हस्ताक्षरित आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा उक्त आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना एवं आदेश दिनांक 23-04-2025 का अनुपालन करना सुनिश्चित करें| पत्रावली ant सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 29-04-2025 को पेश हो। A. Vena, (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा --