Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

tarun kumar v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. LKO162/12/115274/2023

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण E-Court नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 (पूर्व में ts-4-—) निर्णय एवं आदेश अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-37 पीठासीन अधिकारी: श्री संजय आर. भूसरेड्डी, मा. अध्यक्ष पंजीकरण पुस्तिका शिकायत स . मांग- “| संख्या तथा eter पत्र के अनुसार कब्जा प्रदेशन-पत्र | विक्रय-विलेख | कब्जा प्रमाण | ओजित करने शिकायतकर्ता का नाम तिथि प्रदान करने की तिथि तिथि पत्र तिथि की अनुबद्ध तिथि तिथि [(0462/42/45274/2023 a _— | -404 7-09-203 27-03-206 22-05-2047 26-0-207 | 04-t2- तरुण कुमार 0- 04-42-2023 LK062/40/44499/2023 | | कीर्ति नेहा 28/2-603 30-09-2043 30-03-206 40-07-2047 | 30-07-2020 | 2-44-2020 | 46-0-2023 [॥(0462/04//6546/2024 J | 2B/T4-4002 30-09-2043 30-03-2046 49-08-2047 | 22-4-20i7 | 7-05-2048 ova राजीव अग्रवाल LK062/04/46609/2024 «| 2B/T6-702 30-09-203 30-03-206 25-05-207 | 06-02-208 | 40-06-209 | 23-0-2024 ऋषभ वार्ष्णेय — LKO62/42/45476/2023 fs | सिंह 2B/T2-2A04 30-09-203 30-03-20i6 47-02-20i8 | 07-07-20i8 | 30-08-20i8 [aaa बर्दी प्रसाद (॥(0462/42/45456/2023 हर | 28/2-602 27-09-2043 27-03-206 22-05-2047 | 0-0-2047 | 45-44-207 | 42-2-2023 कैसर मसरूर अन्सारी (॥(0462/2/45457/2023 2B/T0-04 23-03-205 23-09-20I7 48-09-207 | 42-2-207 | 3-04-20i8 | 2-2-2023 सरिता देवी LK062/44/44926/2023 सिंह 28#42-42003.. | 30-09-203 30-03-206 07-05-2048 | 07-05-20i8 | 09-05-20:8 | 9--2023 विद्यावती [॥(0462/04/46622/2024 सिंह 28/8-802 45-07-2046 | ७००७ | 46-09-207 | 2-08-2048 | 3-0-20i8 | 24-0-2024 विद्या बनाम

उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद निर्णय उपर्युक्त शिकायतकर्तागण ने फ्लैट का कब्जा प्रदान करने में हुए विलम्ब के लिए जमा धनराशि पर, कब्जा प्रदान करने की अनुबद्ध तिथि से लेकर प्रदेशन-पत्र जारी होने की तिथि तक, ब्याज दिलाए जाने, विपक्षी द्वारा ah गयी अतिरिक्त धनराशि को मनमाना और अवैध घोषित करते हुए वापस किये जाने, विज्ञापन शुल्क के रूप में ahh गयी धनराशि और मनमाना घोषित किये जाने, कार पार्किंग के आवंटन में हुए विलम्ब के लिए ब्याज दिलाये Page | of l4 E-Court जाने तथा परिवाद में हुए खर्चे दिलाये जाने के अनुतोष की प्रार्थना के साथ विपक्षी के विरुद्ध भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 20:6 की धारा-34 के अंतर्गत शिकायतें संस्थित की हैं। उपर्युक्त उपर्युक्त शिकायत संख्या: 4 से 4 में दिनांक 09-07-2024 को, शिकायत संख्या: 5 में दिनांक 45--07-2024 को तथा शिकायत संख्या: 6 से 9 में दिनांक 30-07-2024 को वीडिओ amar के माध्यम से अंतिम सुनवाई कराई गई तथा उम्य पक्षों द्वारा प्रस्तुत तर्कों को सुनने के उपरान्त आदेश सुरक्षित किए गए। शिकायतकर्तागण की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सूर्याश नरूला तथा विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय उपस्थित हुए। उपर्युक्त शिकायतें विपक्षी की “"भागीरथी एन्क्लेव (अवध विहार योजना)” परियोजना (रैरा पंजीयन संख्या: UPRERAPRJ0537) से सम्बन्धित हैं। सभी शिकायतों के तथ्य समरूप हैं एवं अनुतोष भी समान हैं। अतः पुनरावृत्ति से बचने तथा सुगमता की दृष्टि से सभी शिकायतों का एक ही निर्णय द्वारा निस्तारण किया जा रहा है। शिकातय क्रम WT: 7#076202/75274/2023, “TOT कुमार बनाम TH आवास एवं विकास परिषद” अग्रणी शिकायत रहेगी |

शिकायतकर्ता का यह कथन है कि उन्होंने विपक्षी की “भागीरथी एन्क्लेव” परियोजना में एक फ्लैट की बुकिंग हेतु आवेदन किया था तथा रू.2,20,000,/- आवेदन शुल्क जमा किया था। इसके उपरांत विपक्षी ने दिनांक 27-09-2043 को मांग-पत्र जारी कर शिकायतकर्ता के पक्ष में फ्लैट Wer: 2B/ri/0: आवंटित किया था। शिकायतकर्ता का यह कहना है कि परियोजना की पंजीकरण पुस्तिका के प्रस्तर-9.4 के अनुसार फ्लैट का कब्जा मांग-पत्र जारी होने के 30 माह में दिया जाना प्रस्तावित था, परंतु शिकायतकर्ता को उनके फ्लैट का कब्जा मांग-पत्र जारी होने के 30 माह उपरांत भी नहीं दिया गया। शिकायतकर्ता ने पीठ को अवगत कराया कि विपक्षी ने उनको कब्जा प्रदान करने की अनुबद्ध तिथि, दिनांक 27-03-2046 से लगभग 43 माह के बाद दिनांक 22-05-2047 को प्रदेशन-पत्र जारी किया। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उसने कुल रू.59,30,049 //- की धनराशि विपक्षी के पक्ष में जमा की गई है तथा प्रदेशन-पत्र जारी होने के उपरांत दिनांक 30--08--2047 को उनके पक्ष में विक्रय-विलेख निष्पादित किया गया तथा दिनांक 205-40-2047 को उनके द्वारा फ्लैट का भौतिक कब्जा लिया गया। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता ने पीठ को अवगत कराया कि विपक्षी द्वारा फ्लैट के मूल्य में की वृद्धि के सम्बन्ध में कोई भी कारण नहीं बताया गया है। इन तथ्यों के आधार पर शिकायतकर्ता के उनके द्वारा प्रस्तुत शिकायत को स्वीकार करने तथा याचित अनुतोष दिलाए जाने का अनुरोध किया है। विपक्षी ने अपनी आपत्ति में शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत का खण्डन करते हुए यह कहा है कि शिकायतकर्ता को उनके फ्लैट का कब्जा दिनांक 26-40-20:7 को प्रदान Page 2 of I4 १224 4 E-Court

किया जा चुका है और शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत कब्जा प्रदान किये जाने के 05 वर्ष बाद संस्थित की गयी है, इसलिए प्रस्तुत शिकायत रेरा अधिनियम की धारा-4(3) से बाधित होने के कारण पोषणीय नहीं है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने पीठ को यह अवगत कराया कि पंजीकरण पुस्तिका में उल्लिखित मूल्य केवल अनुमानित है तथा फ्लैट का अंतिम मूल्य परियोजना के पूर्ण होने पर वास्तविक मूल्यांकन करने के उपरान्त निर्धारित किया जायेगा। कब्जा प्रदान करने की अनुबद्ध तिथि के सम्बन्ध में विपक्षी ने यह अवगत कराया कि पंजीकरण पुस्तिका में 30 माह की जो अवधि दी गयी है, वह प्रस्तावित अवधि है तथा वास्तविक अवधि का कहीं पर भी उल्लेख नहीं किया गया है। विपक्षी का यह भी कहना है कि भवनों की टाइप डिजाइन व ले-आउट प्लान में आंशिक परिवर्तन किया जा सकता है। पार्किंग के सम्बन्ध में विपक्षी का यह कहना है कि प्रत्येक आवंटी को पार्किंग बुक कराना अनिवार्य होगा तथा पार्किंग के लिए अतिरिक्त धनराशि का भुगतान करना होगा, जिसके उपरान्त पार्किंग का आवंटन लाटरी द्वारा किया जाएगा। विपक्षी का कथन है कि आवेदन के उपरान्त शिकायतकर्ता को दिनांक 27-09-203 को मांग-पत्र जारी किया गया तथा शिकायतकर्ता द्वारा अंतिम भुगतान किये जाने के उपरान्त दिनांक 22-05—20I7 को प्रदेशन-पत्र जारी किया गया। प्रदेशन-पत्र जारी होने के उपरान्त शिकायतकर्ता द्वारा प्रदेशन-पत्र में दर्शित शुद्ध देय धनराशि का भुगतान किया गया, तत्पश्चात्‌_ शिकायतकर्ता के पक्ष में दिनांक 30-08-207 को विक्रय-विलेख निष्पादित किया गया तथा दिनांक 26-40-2047 को शिकायतकर्ता द्वारा पूर्ण संतुष्टि में तथा बिना किसी विरोध के उनके फ्लैट का भौतिक कब्जा प्राप्त किया गया।

विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने यह अवगत कराया कि विक्रय-विलेख के प्रस्तर-6(क) में यह उल्लिखित है कि सम्पत्ति का हस्तान्तरण इच्छुक क्रेता को इसकी वर्तमान दशा में किया गया है और क्रेता को बाद में किसी कारण से कोई शिकायत या आपत्ति नहीं होगी और न ही कोई दावा इस सम्बन्ध में स्वीकार होगा। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने यह तर्क प्रस्तुत किया कि शिकायतकर्ता द्वारा उक्त शर्त को पढ़कर तथा स्वीकार करने के उपरान्त विक्रय-विलेख हस्ताक्षरित एवं निबन्धित कराया गया है तथा फ्लैट का भौतिक कब्जा प्राप्त किया गया है इसलिए शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत पोषणीय नहीं है तथा खारिज किये जाने योग्य है। शिकायतकर्ता ने अपना प्रतिउत्तर दाखिल करते हुए यह कहा है कि प्रश्नगत शिकायत में उनके द्वारा रेर अधिनियम की a-i4(3) के अन्तर्गत कोई भी अनुतोष नहीं मांगा गया है इसलिए रेरा अधिनियम की धारा-44(3) यहाँ पर लागू नहीं होती है। शिकायतकर्ता का यह कहना है कि उनके द्वारा फ्लैट का कब्जा प्रवान करने में हुए विलम्ब के लिए जमा धनराशि पर ब्याज की मांग की गयी है, जो कि परिसीमा से वर्जित नहीं है। शिकायतकर्ता ने मा, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Newtech Promoters & Developers (P) Ltd. y, State of U.P., (2027) 8 SCC में पारित निर्णय का उल्लेख करते हुए यह कहा है कि यदि Page 3 of 4 PoC E-Court

प्रमोटर द्वारा कब्जा प्रदान करने में विलम्ब होता है तो आवंटी को विलम्ब की अवधि के लिए प्रमोटर से निर्धारित दर पर जमा धनराशि पर ब्याज पाने का अधिकार होगा। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि विपक्षी द्वारा उनको कब्जा प्रदान करने में हुए विलम्ब के लिए कोई भी कारण नहीं बताया गया है तथा विपक्षी द्वारा उनसे G.9,44,274/— की अतिरिक्त धनराशि बिना किसी आधार के ली गई है। शिकायतकर्ता ने उपर्युक्त तथ्यों को दोहराते हुए पीठ से यह अनुरोध किया है कि उनके द्वारा प्रस्तुत शिकायत को स्वीकार किया जाये तथा उनको याचित अनुतोष दिलाये जाये। शिकायतकर्ता द्वारा अपने कथन के समर्थन में निम्नलिखित अभिलेखीय साक्ष्य अपलोड किये गये हैः- @ मांग-पत्र, दिनांक 27-09--2043 की प्रति, 6) विपक्षी को जमा की गई धनराशि की रसीदों कि प्रति, एवं (#) प्रदेशन-पत्र, दिनांक 22-05-20:7 की प्रति। विपक्षी द्वारा अपने कथन के समर्थन में निम्नलिखित अभिलेखीय साक्ष्य अपलोड किये गये हैः- 0) परियोजना की पंजीकरण पुस्तिका, Gi) मांग-पत्र, दिनांक 27-09-2043 की प्रति, (#) प्रदेशन-पत्र, दिनांक 22-05-20i7 की प्रति, (iv) विक्रय-विलेख, दिनांक 30-08-20:7 की प्रति, (७) कब्जा प्रमाण-पत्र, दिनांक 26-70-20:7 की प्रति, एवं wi) परियोजना के पूर्णता प्रमाण-पत्र, दिनांक 3i-72—-20:8 की प्रति। मैंने उभय पक्षों के विद्वान अधिवक्तागण के तर्कों को सुना तथा प्रस्तुत किये गये अभिलेखिए साक्ष्यों का were परिशीलन fear) उभय पक्षों के अभिवचनों एवं अभिकथनों, प्रस्तुत किये गये साक्ष्य तथा मौखिक बहस में प्रस्तुत किये गये तरकों के आधार पर निम्नलिखित विचारणीय बिन्दु उत्पन्न होता है:- aa शिकायत परिसीमा काल से बाधित होने के कारण पोषणीय नहीं है?

विचारणीय बिन्दु यह विचारणीय बिन्दु विपक्षी द्वारा आपत्ति में किये गये अभिवचनों एवं अभिकथनों के आधार पर उत्पन्न हुआ है, अतः इसे साबित करने का प्रमाण-भार विपक्षी / प्रोमोटर पर है। विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति में यह अभिकथन किया गया है कि शिकायतकर्ता के पक्ष में पंजीकृत विक्रय-विलेख निष्पादित हो चुका है तथा फ्लैट का कब्जा भी दिनांक Page 4 of l4 Pie ‘ C vad E-Court 26—t0-207 को प्रदान किया जा चुका है। प्रश्नगत शिकायत कब्जा प्राप्ति के 05 वर्ष से अधिक समय के पश्चात्‌ योजित की गयी है, जो रेरा अधिनियम की धारा-44(3) से बाधित होने के कारण पोषणीय नहीं है, इसलिए निरस्त होने योग्य है। विपक्षी के उपर्युक्त अभिकथनों का खण्डन करते हुए शिकायतकर्ता द्वारा अपने प्रतिउत्तर में यह अभिकथन किया है कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत रेरा अधिनियम की धारा-१4(3) में वर्णित कोई अनुतोष प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत नहीं की गयी है। शिकायतकर्ता नें प्रस्तुत शिकायत अनुबद्ध समय के अन्दर कब्जा न दिये जाने के आधार पर विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने के अनुतोष हेतु संस्थित की गयी है। विलम्ब अवधि का ब्याज दिलाये जाने हेतु शिकायत प्रस्तुत करने के लिए रेरा अधिनियम, 2006 में कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है। इसलिए धारा-44(3) के उपबंध वर्तमान शिकायत पर लागू नहीं होते।

अब विचारणीय बिन्दु ae उत्पन्न होता है कि क्या शिकायत परिसीमाकाल के अन्दर न होने के कारण पोषणीय नहीं है। रेरा अधिनियम, 20i6 भू-सम्पदा सेक्टर को विनियमित एवं शासित करने वाली एक विशेष विधि है। विशेष अथवा स्थानीय विधि के सम्बन्ध में परिसीमा अवधि की प्रयोज्यता एवं निर्धारण के सम्बन्ध में उपबंध परिसीमा अधिनियम, 4963 की धारा-29(2) में वर्णित है। धारा-29(2) के उपबंध निम्नवत हैं:- “29, Savings. — 09... (2) Where any special or local law prescribes for any suit, appeal or application a period of limitation different from the period prescribed by the Schedule, the provisions of Section 3 shall apply as if such period were the period prescribed by the Schedule and for the purpose of determining any period of limitation prescribed for any suit, appeal or application by any special or local law, the provisions contained in Sections 4 to 24 (inclusive) shall apply only insofar as, and to the extent to which, they are not expressly excluded by such special or local law. a मा. सर्वोच्च न्यायालय ने Mukri Gopalan v. Cheppilat Puthanpurayil Aboobacker, (/995) ssccs @ मामले में निर्णय के प्रस्तर-8 की अंतिम पंक्तियों तथा प्रस्तर-9 की प्रारम्भिक पंक्तियों में यह स्पष्ट किया है कि परिसीमा अधिनिमय की धारा-29(2) के उपबन्ध विशेष अथवा स्थानीय विधियों के सम्बन्ध में किन परिस्थितियों में लागू होंगे और उनके लागू होने पर क्‍या परिणाम उत्पन्न होंगे? निर्णय के प्रस्तर-8 एवं प्रस्तर-9 के सुसंगत अंश निम्नवत हैं:-

“,.. for its applicability ... the following two requirements have to be satisfied by the authority invoking the said provision. (i) There must be a provision for period of limitation under any special or local law in connection with any suit, appeal or application. Page 5 of I4 E-Court (ii) The said prescription of period of limitation under such special or local law should be different from the period prescribed by the Schedule to the Limitation Act. If the aforesaid two requirements are satisfied the consequences contemplated by Section 29(2) would automatically follow. These consequences are as under: (i) In such a case Section 3 of the Limitation Act would apply as if the period prescribed by the special or local law was the period prescribed by the Schedule. (ii) For determining any period of limitation prescribed by such special or local law for a suit, appeal or application all the provisions containing Sections 4 to 24 (inclusive) would apply insofar as and to the extent to which they are not expressly excluded by such special or local law.”

इसी प्रकार मा. सर्वोच्च न्यायालय A Hukumdev Narain Yadav v. Lalit Narain Mishra, (974 25८८433 के मामले में निर्णय के प्रस्तर-47 में विशेष अथवा स्थानीय विधि के मामलों में परिसीमा अधिनियम के उपबंधों की प्रयोज्यता का निर्धारण करने के लिए कुछ मार्गदर्शक सिद्धांत धारा-29(2) बताये गये हैं। मा. सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार यदि विशेष अथवा स्थानीय विधि अधिनियमित किये जाते समय विधायिका का आशय विशेष विधि को एक सम्पूर्ण एवं अपने आप में परिपूर्ण संहिता (2०४४/०७४७ Code) बनाने का नहीं था और परिसीमा अधिनियम, 4963 के उपबंधों की प्रयोज्यता wed एवं अभिव्यक्त रूप से वर्जित (expressly Excluded) नहीं की गयी है तो परिसीमा अधिनियम के उपबंध विशेष अथवा स्थानीय विधियों के मामलों में भी लागू होंगे। निर्णय का प्रस्तर-47 निम्नवत है:-

“It is contended before us that the words “expressly excluded” would mean that there must be an express reference made in the special or local law to the specific provisions of the Limitation Act of which the operation is to be excluded. As usual the meaning given in the Dictionary has been relied upon, but what we have to see is whether the scheme of the special law, that is in this case the Act, and the nature of the remedy provided therein are such that the Legislature intended it to be a complete code by itself which alone should govern the several matters provided by it. If on an examination of the relevant provisions it is clear that the provisions of the Limitation Act are necessarily excluded, then the benefits conferred therein cannot be called in aid to supplement the provisions of the Act. In our view, even in a case where the special law does not exclude the provisions of Sections 4 to 24 of the Limitation Act by an express reference, it would nonetheless be open to the Court to examine whether and to what extent the nature of those provisions or the nature of the subject-matter and scheme of the special law exclude their operation.” मा. सर्वोच्च न्यायालय की उपर्युक्त व्यवस्थाओं में प्रतिपादित मार्गदर्शक सिद्धांतों के आधार पर विशेष अथवा स्थानीय विधि के मामलों में परिसीमा अधिनियम की प्रयोज्यता में wpe: तीन कसौटी निर्धारित किया जाना प्रतीत होता है- Page 6 of I4

E-Court 4. विशेष अथवा स्थानीय विधि द्वारा परिसीमा अधिनियम के उपबंध की प्रयोज्यता को स्पष्टतः एवं अभिव्यक्त रूप से वर्जित किया गया हो । 2. विशेष अथवा स्थानीय विधि अपने आप में एक सम्पूर्ण एवं परिपूर्ण संहिता (Complete Code) हो | 3. विशेष अथवा स्थानीय विधि द्वारा परिसीमा अधिनियम, i963 में विहित समय-सीमा से पृथक समय-सीमा विहित की गयी हो । यदि उपर्युक्त तीनों परिस्थितियाँ विद्यमान होंगी तो परिसीमा अधिनियम के उपबंध विशेष अथवा स्थानीय विधि के मामले में लागू नहीं होंगे | अब इस प्रश्न पर विचार करना होगा कि क्‍या भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2046 अपने आप में एक सम्पूर्ण एवं परिपूर्ण संहिता (Complete Code) है और अधिनियम के अन्तर्गत ऐसा कोई उपबंध विद्यमान है जो परिसीमा अधिनियम की प्रयोज्यता को स्पष्टतः एवं अभिव्यक्त रूप से वर्जित करता हो। उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर प्राप्त करने के लिए अधिनियम एवं उसके अधीन निर्मित नियमों के उपबंधों का अवलोकन करने से यह परिलक्षित होता है कि अधिनियम के अन्तर्गत ऐसा कोई उपबंध नहीं है जो रेरा अधिनियम के मामले में परिसीमा अधिनियम की प्रयोज्यता को वर्जित करता हो। अधिनियम में ऐसा कोई भी उपबंध नहीं है जो यह उपबंधित करता हो कि रेरा अधिनियम अपने आप में एक सम्पूर्ण एवं परिपूर्ण संहिता (Complete Code) है बल्कि इसके विपरीत रेरा अधिनियम की धारा-88 में यह स्पष्ट उपबंध है कि यह अधिनियम अन्य विधियों की प्रयोज्यता वर्जित नहीं करता है बल्कि रेरा अधिनियम अन्य विधियों के साथ-साथ एक अतिरिक्त विधायन है न कि अन्य विधियों की प्रयोज्यता को समाप्त या अल्पीकरण करने वाला विधायन। धारा-88 के उपबंध निम्नवत है:-

“88. Application of other laws not barred. — The provisions of this Act shall be in addition to, and not in derogation of, the provisions of any other law for the time being in force.” इस उपबंध के अवलोकन से स्पष्ट है कि रेरा अधिनियम द्वारा परिसीमा अधिनियम, 4963 की प्रयोज्यता को वर्जित नहीं करता है। इस उपबंध से यह भी स्पष्ट है कि रेरा अधिनियम का विधायन करते समय विधायिका का स्पष्ट आशय था कि अन्य विधियों के उपबंध भी रेरा अधिनियम के मामलों में लागू होंगे। इसलिए यह स्पष्ट है कि यदि रेरा अधिनियम में विधिक कार्यवाही करने के लिए कोई पृथक समय-सीमा निर्धारित नहीं की गयी है, तो ऐसी स्थिति में परिसीमा अधिनियम, i963 के उपबंधों के अधीन निर्धारित समय-सीमा रेरा अधिनियम के अधीन उत्पन्न होने वाले मामलों में भी लागू होगी। रेरा अधिनियम के मामलों में परिसीमा अधिनियम की प्रयोज्यता इंगित करने वाला दूसरा प्रावधान धारा-48(2) है। रेरा अधिनियम की emer—ta(2) में यह उपबंध किया गया है कि जिस भूमि पर परियोजना विकसित/ निर्मित की गयी है उस भूमि के सम्बन्ध में प्रोमोटर का aed दोषपूर्ण Defective Title) पाया जाता है और दोषपूर्ण स्वत्व के कारण आवंटी को कोई क्षति / हानि कारित होती है तो प्रोमोटर क्षतिपूर्ति के लिए उत्तरदायी होगा। आवंटी द्वारा Page 7 of l4 eae ४) ta E-Court प्रस्तुत क्षतिपूर्ति का दावा तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन उपबंधित परिसीमा से वर्जित नहीं होगा। रेरा अधिनियम की aRi—te(2) के उपबंध निम्नवत हैं:- “6, Return of amount and compensation. —

(2) The promoter shall compensate the allottees in case of any loss caused to him due to defective title of the land, on which the project is being developed or has been developed, in the manner as provided under this Act, and the claim for compensation under this sub-section shall not be barred by limitation provided under any law for the time being in force.” ari-9(2) के उपबंधों के अवलोकन से स्पष्ट है कि विधायिका द्वारा जब इस उपबंध का विधायन किया जा रहा था तो उस समय विधायिका का यह स्पष्ट आशय था कि यदि इस धारा में परिसीमा काल की वर्जना लागू न होने का स्पष्ट उपबंध शामिल नहीं किया जायेगा तो आवंटी का दावा परिसीमा अधिनियम, 4963 के उपबंधों से वर्जित हो जायेगा। इसीलिए यह स्पष्ट उपबंध किया गया है कि दोषपूर्ण स्वत्व के आधार पर यदि कोई क्षति कारित होती है तो आवंटी क्षतिपूर्ति के लिए अपना दावा कभी भी प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए समय-सीमा से सम्बन्धित कोई कानून लागू नहीं होगा। यदि विधायिका द्वारा धारा-48(2) के अधीन परिसीमा विधि लागू न होने के सम्बन्ध में स्पष्ट उपबंध नहीं किया जाता तो परिसीमा अधिनियम, 4963 के उपबंध लागू हो जाते और प्रतिकर का दावा समय-सीमा से बाधित हो जाता। परिसीमा अधिनियम, i963 के अधीन संविदा भंग के लिए प्रतिकर प्राप्त करने के लिए विधिक कार्यवाही करने हेतु समय-सीमा अनुच्छेद-55 में निर्धारित की गयी है। अनुच्छेद-55 के उपबंध निम्नवत्‌ हैः- When the contract is broken or (where

For compensation for breach of there are successive breaches) when the any contract, express or implied | Three years breach in respect of which the suit is not herein specially provided for. instituted occurs or (Where the breach is continuing) when it ceases. इसी प्रकार वचन भंग के मामले में प्रतिकर प्राप्त करने के लिए विधिक कार्यवाही करने के लिए समय-सीमा अनुच्छेद-27 में निर्धारित की गई है। अनुच्छेद-27 के उपबंध निम्नवत्‌ हैं।- For compensation for breach of a promise to do anything ata : = . specified th When the time specified arrives or the ecified time, or upon the है happening of a specified contingency Three years ० contingency happens. Page 8 of 4 E-Court मा. सर्वोच्च न्यायालय की उपर्युक्त विधि व्यवस्थाओं में प्रतिपादित मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार विशेष अथवा स्थानीय विधि के मामलों में परिसीमा अधिनियम की प्रयोज्यता के सम्बन्ध में तीसरी कसौटी कि an विशेष अथवा स्थानीय विधि द्वारा परिसीमा अधिनियम, 4963 की अनुसूची में विहित समय-सीमा से पृथक कोई समय-सीमा निर्धारित की गयी है? परिसीमा अधिनियम, 963 के अनुच्छेद-55 में प्रतिकर प्राप्त करने हेतु समय-सीमा तीन वर्ष निर्धारित की गयी है, जबकि रेरा अधिनियम के अन्तर्गत ar4@) के अधीन संरचनात्मक दोषों, कर्मकौशल, गुणवत्ता, सेवाओं के सम्बन्ध में उपबंधों से सम्बन्धित दोषों एवं विक्रय अनुबन्ध के अन्तर्गत बाध्यताओं से सम्बन्धित fed अन्य दोषों के लिए प्रतिकर का दावा प्रस्तुत करने की समय-सीमा कब्जा प्राप्ति की तिथि से पाँच वर्ष विहित की गयी है।

रेरा अधिनियम की erer—ta(2) के अधीन दोषपूर्ण स्वत्व के परिणामस्वरूप क्षति के लिए प्रतिकर का दावा प्रस्तुत करने हेतु कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। इसी प्रकार रेरा अधिनियम की धारा-44(2) के अधीन प्राधिकरण के निर्देश अथवा आदेश अथवा निर्णय के विरुद्ध मा. अपीलीय अधिकरण के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की समय-सीमा 60 दिन निर्धारित की गयी है। इस 60 दिन की अवधि की गणना उस दिन से की जायेगी जिस दिन निर्देश अथवा आदेश अथवा निर्णय की प्रति प्राप्त की गयी हो। रेरा अधिनियम की arisa(t) के अधीन मा. अपीलीय अधिकरण के निर्णय अथवा आदेश के विरुद्ध मा. उच्च न्यायालय में ट्वितीय अपील प्रस्तुत करने की समय-सीमा 60 दिन निर्धारित की गयी है। समय-सीमा की गणना उस तिथि से की जायेगी, जिस तिथि को निर्णय अथवा आदेश की सूचना प्राप्त हुई हो।

अपील से सम्बन्धित रेरा अधिनियम के उपर्युक्त उपबंधों में निर्धारित समय-सीमा परिसीमा अधिनियम, i963 में अपील के लिए निर्धारित समय-सीमा से भिन्‍न है। परिसीमा अधिनियम के अनुच्छेद-446 के अनुसार मा. उच्च न्यायालय के समक्ष अपील प्रस्तुत किये जाने की समय-सीमा 90 दिन तथा किसी अन्य न्यायालय के समक्ष अपील प्रस्तुत किये जाने की समय-सीमा डिक्री अथवा आदेश की तिथि से 30 दिन निर्धारित की गयी है। परिसीमा अधिनियम, i963 के अन्तर्गत किसी वाद या कार्यवाही का निस्तारण करने की कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है, जबकि रेरा अधिनियम के अधीन समय-सीमा निर्धारित की गयी है| रेरा अधिनियम की धारा-29(4) के उपबंधों के अनुसार प्राधिकरण द्वारा किसी प्रश्न का निस्तारण 60 दिन के अन्दर किया जायेगा। इसी प्रकार aRT-77@) के अधीन न्यायनिर्णायक अधिकारी के समक्ष प्रतिकर हेतु प्रस्तुत शिकायत के निस्तारण की समय-सीमा की अवधि 60 दिन निर्धारित की गयी है। रेरा अधिनियम, 20i6 के समविषयक संविधियों (Pari Materia Statute) में विधिक कार्यवाही करने के लिए समय-सीमा के सम्बन्ध में विधिक स्थिति क्‍या है, इसपर भी विचार किया जाना समीचीन होगा। रेरा अधिनियम, 2076 की समविषयक संविधियों (Pari Materia Page 9 0।4 Sue E-Court Statute) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 986 एवं दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2046 (आई.बी.सी.) के अधीन की जाने वाली विधिक कार्यवाही करने क॑ लिए परिसीमा अवधि निर्धारित की गयी है ।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, t986 जब मूल रुप से पारित किया गया था तो उसमें विधिक कार्यवाही करने के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गयी थी। उपभोक्ता फोरम / आयोगों द्वारा परिसीमा अधिनियम के उपबंधों को लागू किये जाने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। यह प्रश्न उठाया जाता था कि परिसीमा अधिनियम, 4963 के उपबंध उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, t986 के अधीन विधिक कार्यवाहियों के सम्बन्ध में लागू नहीं होंगे। इस विवाद की स्थिति को समाप्त करते हुए विधायिका द्वारा वर्ष 4993 में संसोधन के माध्यम से धारा-24 जोड़ी गयी और अधिनियम के अधीन विधिक कार्यवाही /शिकायत प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की गयी। इसी प्रकार वर्ष 2049 में जब उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, r986 को निरसित कर नया कानून बनाया गया तो उसमें भी धारा-69 में विधिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में समय-सीमा निर्धारित करने वाला उपबंध किया गया है।

इसी प्रकार जब दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2046 (आई.बी.सी.) बनाई गयी थी तो उसमें भी विधिक कार्यवाही /याचिका प्रस्तुत करने के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गयी थी। राष्ट्रीय कम्पनी विधि अधिकरण के समक्ष विधिक कार्यवाहियों में परिसीमा अधिनियम के उपबन्धों को लागू किये जाने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर केन्द्र सरकार द्वारा SAAR at कमेटी गठित की गयी। कमेटी ने वर्ष 2078 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत किया, कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दिवाला और दिवालियापन संहिता, 206 (आई. AR) में एक नई धारा-238& जोड़ी गयी, जिसके द्वारा राष्ट्रीय कम्पनी विधि अधिकरण के समक्ष विधिक कार्यवाही करने के लिए एक समय-सीमा निर्धारित की गयी है। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात्‌ कोई भी कार्यावाही न्यायालय /अधिकरण के समक्ष पोषणीय नहीं होगी | दिवाला और दिवालियापन संहिता (द्वितीय संसोधन) अधिनियम, 20:8 & द्वारा राष्ट्रीय कम्पनी विधि अधिकरण के समक्ष विधिक कार्यवाहियों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने से सम्बन्धित धारा-238५ की वैधानिकता को मा. सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी गयी थी | मा. सर्वोच्च न्यायालय ने B.K. Educational Services (P) Ltd. v. Parag Gupta & Associates, (2079) SCC 633 B मामले में राष्ट्रीय कम्पनी विधि अधिकरण के समक्ष विधिक कार्यवाहियों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने से सम्बन्धित धारा-238& के उपबंधों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए इसे पूर्णता वैधानिक माना गया है। दिवाला और दिवालियापन संहिता (द्वितीय संसोधन) अधिनियम, 20I8 द्वारा धारा-5(8)6) में दो स्पष्टीकरण जोड़े गये हैं जिनके द्वारा घर खरीददारों // आवंटियों को वित्तीय ऋणदाता माना (Deemed Financial Creditor) गया है। मैरी

Page 0 of I4 - E-Court उपर्युक्त विधिक स्थिति का विश्लेषण करने से यह परिलक्षित होता है कि रेरा अधिनियम, ror6, उपभोक्ता अधिनियम एवं दिवाला एवं दिवालियापन संहिता तीनों समविषयक संविधियाँ (Pari Materia Statute) है | तीनों संविधियों में घर खरीदार / आवंटी को अपने विधिक अधिकारों को प्रवर्तित कराने एवं उपचार प्राप्त करने हेतु विधिक कार्यवाही करने की समवर्ती अधिकारिता (Concurrent Jurisdiction) 9T™ है अर्थात्‌ यदि कोई आवंटी/घर खरीदार अपने अधिकारों के सम्बन्ध में उपचार प्राप्त करने के लिए विधिक कार्यवाही करना चाहता है तो उसे तीनों ही फोरम का विकल्प उपलब्ध है। आवंटी एक उपभोक्ता के रुप में सेवाओं में कमी के आधार पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 209 के उपबन्धों के अधीन उपभोक्ता आयोग फोरम के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर सकता है। आवंटी को यह भी विकत्प प्राप्त है कि वह उपभोक्ता आयोग / फोरम के समक्ष शिकायत प्रस्तुत न करके रेरा अधिनियम, 2046 के उपबंधों के अधीन प्राधिकरण अथवा न्यायनिर्णायक अधिकारी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर सकता है। आवंटी / घर खरीदार को यह भी विकत्प प्राप्त है कि वह चाहे तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम अथवा रेरा अधिनियम के उपबन्धो के अधीन शिकायत प्रस्तुत करने के बजाय एक वित्तीय ऋणदाता के रूप में दिवाला एवं दिवालियापन संहिता, 2006 के अधीन गठित राष्ट्रीय कम्पनी विधि अधिकरण के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर सकता है। तीनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना आवंटी का विधिक अधिकार है। आवंटी को किसी विशेष फोरम /अधिकरण के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

एक ही घर खरीदार,/आवंटी जब उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अधीन शिकायत प्रस्तुत करेगा तो विधिक रुप से यह शिकायत परिसीमा अवधि के अन्दर प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा। इसी प्रकार यदि कोई घर खरीदार /आवंटी वित्तीय ऋणदाता के रुप में राष्ट्रीय कम्पनी विधि अधिकरण के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करेगा तब भी विधिक रुप से यह शिकायत परिसीमा अवधि के अन्दर प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा। अर्थात्‌ उपर्युक्त दोनों ही मामलों में परिसीमा अवधि का उपबन्ध लागू होगा। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, दिवाला एवं दिवालियापन संहिता एवं रेरा अधिनियम के लागू होने से पूर्व प्रमोटर व आवंटी के मध्य उत्पन्न होने वाले विवादों का न्‍्यायनिर्णनन करने की अधिकारिता सिविल न्यायालयों को प्राप्त थी। इस सम्बन्ध में सिविल न्यायालयों में की जाने वाली विधिक कार्यवाहियों में परिसीमा से सम्बन्धित कानून लागू होता था। उपभोक्ता आयोग, राष्ट्रीय कम्पनी विधि अधिकरण एवं रेरा प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में जिस अधिकारिता का प्रयोग किया जा रहा है, वह अधिकारिता पूर्व में सिविल न्यायालयों द्वारा प्रयोग की जाती थी, जिसमें परिसीमा अधिनियम के उपबंध लागू किये जाते थे। सिविल न्यायालयों के समक्ष विधिक कार्यवाहियों में परिसीमा अधिनियम के उपबंधों को लागू किया जाना और उसी अधिकारिता का प्रयोग किये जानें पर रेरा अधिनियम में की जाने वाली न्यायनिर्णयन की कार्यवाहियों में परिसीमा अधिनियम के उपबंधों को लागू न किया जाना किसी भी प्रकार से न तो तर्कसम्मत है और न ही विधिसम्मत | ऐसी परिस्थितियों में समविषयक Pie Page I] of 4 /- E-Court

संविधि (Pari Materia Statute) WI अधिनियम के अन्तर्गत प्रस्तुत शिकायत के मामलों में भी परिसीमा अवधि के उपबन्ध प्रयोज्य होंगे। उपर्युक्त आधार पर शिकायतकर्तागण की ओर से प्रस्तुत यह तर्क स्वीकार किये जाने योग्य है कि वर्तमान शिकायतें धारा-4(3) के अधीन निर्धारित समय-सीमा से शासित नहीं होंगी, क्योंकि धारा-44(3) का प्रावधान वहाँ लागू होता है जहाँ संरचनात्मक दोषों के आधार पर प्रतिकर का दावा प्रस्तुत किया जाता है, परन्तु शिकायतकर्तागण की ओर से प्रस्तुत किया गया यह तर्क स्वीकर किये जाने योग्य नहीं है कि वर्तमान शिकायतों के मामलें में परिसीमा अवधि के उपबंध लागू नहीं होगें | परिसीमा से सम्बन्धित विधि लोक नीति (Public Policyy पर आधारित है। परिसीमा अवधि निर्धारित करने से सम्बन्धित विधि निम्नलिखित दो लैटिन विधि कहावतों (Legal Maxims) पर आधारित है:- (i) Interest reipublicae ut sit finis litium — Which means that it is in the interest of the state that there should be an end to litigation. (ii) Vigilantibus et non dormientibus jura subveniunt — Which means that Law aids the vigilant, not those who sleep over their rights.

परिसीमा की वर्जना के सम्बन्ध में विधिक उपबन्ध परिसीमा अधिनियम, :963 की धारा-3 में किया गया है। धारा-3 के उपबन्धों के अनुसार प्रत्येक विधिक कार्यवाही निर्धारित समय सीमा के अन्दर की जानी चाहिए। निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्रस्तुत की गई विधिक कार्यवाही को खारिज कर दिया जाएगा। चाहे भले ही परिसीमा अवधि की वर्जना का कोई बचाव प्रस्तुत न किया गया हो। न्यायनिर्णयन करने वाले विधिक प्राधिकारी का यह दायित्व है कि वह यह सुनिश्चित करे कि उसके समक्ष जो विधिक कार्यवाही प्रस्तुत की गई है वह निर्धारित समय सीमा के अन्दर है। धारा-3 के उपबन्ध निम्नवत हैः- “3. Bar of limitation. — (2) Subject to the provisions contained in Sections 4 to 24 (inclusive), every suit instituted, appeal preferred, and application made after the prescribed period shall be dismissed although limitation has not been set up as a defence.” मा. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायिक निर्णयों तथा सुसंगत सामविधिक उपबंधों का विशलेषणात्मक मुल्यांकन करने से विशेष अथवा स्थानीय विधियों के मामलों में परिसीमा अवधि की सीमा के सम्बन्ध में विधिक स्थिति पूर्णता स्पष्ट है कि यदि विशेष अथवा स्थानीय विधि में कोई परिसीमा निर्धारित की गयी है तो उस परिसीमा को परिसीमा अधिनियम, t963 की अनुसूची का भाग मानते हुए विशेष अधिनियम के मामले में निर्धारित की गयी समय-सीमा प्रयोज्य होगी। जहाँ विशेष अथवा स्थानीय विधि में विधिक कार्यवाही करने के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गयी है वहाँ परिसीमा अधिनियम, 963 के अधीन उपबन्धित समय-सीमा प्रयोज्य होगी |

उपर्युक्त विधिक स्थिति के प्रकाश में वर्तमान शिकायतों में याचित अनुतोष के अवलोकन से प्रकट होता है कि शिकायतकर्तागण का कथन है कि उन्हें अनुबन्ध // पंजीकरण पुस्तिका Page 2 0व4 E-Court में निर्धारित समय-सीमा के अन्दर कब्जा न देकर विलम्ब से कब्जा दिया गया है और कब्जे की निर्धारित तिथि से वास्तविक कब्जा प्रदान किये जाने की तिथि के मध्य की विलम्बित अवधि के लिए कोई विलम्ब ब्याज नहीं दिया गया है। शिकायतकर्तागण द्वारा प्राधिकरण के समक्ष विलम्ब ब्याज दिलाये जाने हेतु शिकायते प्रस्तुत की गई है। शिकायत क्रमांक: 4 एवं 6 में कब्जा प्रदान करने की अनुबद्ध तिथि 27-03-206 थी। शिकायत क्रमांक: 2, 3, 4, 5 एवं 8 में कब्जा प्रदान करने की अनुबद्ध तिथि 30-03-206 थी। शिकायत क्रमांक: 7 में कब्जा प्रदान करने की अनुबद्ध तिथि 23-09-2047 थी तथा शिकायत क्रमांक: 9 में कब्जा प्रदान करने की अनुबद्ध तिथि 45-0:-2079 थी। शिकायत क्रमांक: 4 एवं 6 में वास्तविक कब्जा वर्ष 20:7 4 प्रदान किया जा चुका है। शिकायत क्रमांक: 3, 5, 7, 8 एवं 9 में वास्तविक कब्जा वर्ष 2048 के विभिन्‍न महीनों में प्रदान किया जा चुका है। शिकायत क्रमांक: 4 में वास्तविक कब्जा, दिनांक 40--06-2049 तथा शिकायत क्रमांक: 2 में वास्तविक कब्जा, दिनांक 2-44-2020 को प्रदान किया जा चुका है।

प्रस्तुत शिकायतों में शिकायतकर्तागण ने अनुबन्ध /पंजीकरण पुस्तिका में कब्जे की अनुबद्ध तिथि से लेकर प्रदेशन-पत्र जारी होने की तिथि के मध्य की विलम्ब अवधि के लिए देय ब्याज की धनराशि दिलाये जाने के अनुतोष हेतु शिकायतें योजित की हैं। उ.प्र. भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 20:6 एक विशेष विधि है। इस अधिनियम में विलम्ब अवधि के लिए देय ब्याज की धनराशि प्राप्त करने हेतु विधिक कार्यवाही किये जाने के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गयी है, इसलिए इस सम्बन्ध में परिसीमा से सम्बन्धित सामान्य विधि अर्थात्‌ परिसीमा अधिनियम, 963 के उपबंध लागू होंगे। अब विचारणीय प्रश्न यह उत्पन्न होता है कि विलम्ब अवधि के लिए देय ब्याज की धनराशि प्राप्त करने हेतु विधिक कार्यवाही किये जाने के लिए परिसीमा अधिनियम में क्‍या समय-सीमा निर्धारित की गयी है? इस सम्बन्ध में परिसीमा अधिनियम, 963 की अनुसूची के अवलोकन से यह परिलक्षित होता है कि अनुसूची के अनुच्छेद-25 में ब्याज के रूप में बकाया धनराशि प्राप्त करने के लिए विधिक कार्यवाही करने की समय-सीमा तीन वर्ष निर्धारित की गई है। अनुच्छेद-25 निम्नवत्‌ हैः- For money payable for interest upon money due from the defendant to the plaintiff प्रस्तुत शिकायतों में शिकायतकर्तागण को शिकायत दाखिल करने से लगभग 04-05 वर्ष पूर्व कब्जा प्राप्त हो चुका है। इतने लम्बे समय के अन्तराल के पश्चात्‌ शिकायतकर्तागण द्वारा शिकायतें प्रस्तुत की गई हैं इस अत्यधिक एवं अनुचित विलम्ब के लिए कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया है कि किन परिस्थितियों में शिकायतें इतने विलम्ब से प्रस्तुत की गई है।

विधिक उपबंधों के अनुसार यूनिट कब्जे के लिए तैयार हो जाने के पश्चात प्रमोटर द्वारा आवंटी को अंतिम गणना-पत्र/ कब्जा प्रस्ताव पत्र प्रेषित किया जाता है। अन्तिम गणना पत्र में आवंटी द्वारा पूर्व में भुगतान की गई धनराशि तथा अवशेष धनराशि का विवरण अंकित किया जाता है। अनुबन्ध / पंजीकरण पुस्तिका के अनुसार यदि कोई ब्याज अथवा शास्ति की देयता होती है तो उसका भी समायोजन किया जाता है। उभय पक्षों का हिसाब-किताब पूर्ण Page 3 of 4 ee ¢ years becomes due Three | When the interest | E-Court एवं अंतिम रूप से समायोजित हो जाने के पश्चात ही रजिस्ट्री एवं कब्जे की कार्यवाही की जाती है। यदि आवंटी प्रमोटर द्वारा प्रस्तुत अंतिम गणना पत्र से संतुष्ट नहीं होता, अथवा आवंटी के अनुसार अनुबन्ध,/पंजीकरण पुस्तिका की शर्तों एवं विधिक उपबंधों के अनुरूप मांग-पत्र प्रस्तुत न किये जाने पर आवंटी द्वारा उस पर आपत्ति प्रस्तुत की जाती है। यदि अंतिम गणना पत्र में कोई त्रुटि होती है तो उसे संशोधित करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जाता है। शिकायतकर्तागण ने अंतिम गणना-पत्र के अनुसार अपनी संतुष्टि के पश्चात्‌ ही बकाया धनराशि का भुगतान किया और स्वेच्छा से बिना किसी विरोध के अपने पक्ष में विक्रय-विलेख निष्पादित व पंजीकृत कराया। इस सम्बन्ध में उभय पक्षों द्वारा निष्पादित एवं पंजीकृत कराये गये विक्रय-विलेख का प्रस्तर-6(क) का उल्लेख किया जाना उपयुक्त होगा। विक्रय-विलेख का प्रस्तर-6(क) निम्नवत है:- ५) (क) सम्पत्ति करा हस्तान्तरण इच्छुक क्रेता को इसकी TAT दशा में किया गया है और इच्छुक क्रेता को बाद में किसी कारण से कोई शिकायत या आपत्ति नहीं होगी/ और न ही alg दावा इस सम्बन्ध में स्वीकार्य होगा/?

विक्रय-विलेख निष्पादित होने से लगभग 04-05 वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के पश्चात्‌ अब न्यायालय के समक्ष यह शिकायत प्रस्तुत की जा रही है कि उन्हे विलम्ब अवधि का कोई ब्याज नहीं दिया गया है। शिकायतें पश्चातवर्ती विचार (After thought) का परिणाम प्रतीत होती हैं। सुसंगत एवं उपयुक्त समय पर कार्यवाही न करके अत्यन्त विलम्ब से की गयी पश्चातवर्ती कार्यवाही को विधि में सद्भाविक एवं विश्वसनीय नहीं माना जाता। शिकायत प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किये जाने से पूर्व शिकायतकर्तागण द्वारा विलम्ब अवधि के ब्याज की कोई मांग विपक्षी से किया गया हो ऐसा भी कोई अभिकथन शिकायत में नहीं किया गया है। विधिक स्थिति एवं वर्तमान शिकायतों के तथ्यों, साक्ष्य एवं तर्कों का विश्लेषणात्मक विवेचन करने के पश्चात्‌ मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचता हूँ कि शिकायतें अत्यधिक एवं अनुचित विलम्ब से प्रस्तुत किये जाने के कारण परिसीमा अधिनियम, 4963 के अनुच्छेद-25 में निर्धारित परिसीमा अवधि से बाधित हैं। परिसीमा से बाधित होने के कारण शिकायतें पोषणीय नहीं है। शिकायतें पोषणीय न होने के कारण खारिज किये जाने योग्य हैं। उक्त विचारणीय बिन्दु उपर्युक्तानुसार सकारात्मक रूप से निर्णीत किया जाता है और निम्न आदेश पारित किया जाता हैः- आदेश अत: शिकायतकर्तागण द्वारा प्रस्तुत शिकायतें परिसीमा से बाधित होने के कारण खारिज की जाती हैं। इस आदेश की एक-एक प्रति संबंधित पत्रावलियों में संलग्न की जाए। TEAR पत्रावली दाखिल-दफ्तर हो। दिनांक: 20--08-2024, Page 4 of 4