Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
tarun kumar v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad
Complaint No. LKO162/12/115274/2023
- Decision date
- 2026-08-17
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 47-08--2026 शिकायत संख्या: LKO62/42/45274/2023 तरूण कुमार बनाम उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अमित यादव उपस्थित तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्होनें मा. अपीलीय अधिकरण द्वारा पारित आदेश, दिनांक 29-08-2025 के विरूद्ध मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद खण्डपीठ, लखनऊ में रेरा अपील संख्या: 248 / 2025 दायर की है। मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा उपर्युक्त आदेश, दिनांक 49-42-2025 को विपक्षी की ver अपील को सुनवाई हेतु स्वीकार करते हुए मा. अपीलीय अधिकरण के अपील संख्या: 406,/2024 में पारित आदेश को Abeyance में रखा गया है। आज शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अनुरोध किया गया कि मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, खण्डपीठ लखनऊ में विचाराधीन प्रकरण में निर्णय पारित होने तक वर्तमान शिकायत को Abeyance में रखा जाए। यह भी अवगत कराया गया कि मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, खण्डपीठ लखनऊ द्वारा आदेश पारित किए जाने के उपरांत शिकायतकर्ता स्वयं उक्त आदेश की प्रमाणित प्रति पोर्टल पर अपलोड करेंगे तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
अतः मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, खण्डपीठ लखनऊ के उपर्युक्त वर्णित आदेश के आलोक में इस शिकायत की सुनवाई को अगली नियत तिथि तक Abeyance में रखा जाता S| तत्पश्चात मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, खण्डपीठ लखनऊ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन एवं उसके आलोक में इस शिकायत पर पुनः नियमानुसार सुनवाई की जाएगी। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 26-40-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY SANUAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.08.9 8:4:52 BHOOSREDDY +0530 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 22