Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sandeep Sharma v. One Place Infrastructures Private Limited

Complaint No. LKO162/12/102899/2022

Decision date
2025-09-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 E-Court दिनांक: 38-09-2025 शिकायत संख्या : ।॥९0462/42/402899/2022 Sandeep Sharma, Kumkum Sharma बनाम ONE PLACE INFRASTRUCTURES PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जौहरी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। आदेश दिनांक 07-08-2025 के क्रम में तकनीकी सलाहकार की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, किन्तु इसे सचिव द्वारा नहीं देखा गया है। अतः सचिव, रेरा को निर्देशित किया जाता है कि तकनीकी सलाहकार द्वारा भेजी गयी आख्या को देखकर अपनी टीप के साथ अग्रसारित करने का कष्ट करें। साथ ही आवंटी का उत्पीड़न न हो। अतः इस निरीक्षण की प्रति आवंटी को उपलब्ध करायी जाए। विपक्षी द्वारा भी इस आदेश की प्रति मांगी गयी जिसे स्वीकार किया गया। अतः आज की कार्यवाही को अपलोड करते समय तकनीकी सलाहकार द्वारा दी गयी आख्या को संलग्न कर अपलोड किया जाए। उभयपक्ष इस पर अपनी आपत्ति/ प्रत्युत्त दाखिल करने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर सचिव, द्वारा कोई ऐसी टीप की जाती है जो उपलब्ध कराए गए आख्या के परे है और /अथवा नये बिन्दुओं का समावेश किया जाता है तो उभयपक्ष को वह आख्या पुनः उनके आपत्ति / प्रत्युत्तर के लिए उपलब्ध करायी जाएगी। पत्रावली aR सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 9-42-2025 को पेश हो। i Ae. - (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा -8-