Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Ishita Sood v. RAIL LAND DEVELOPMENT AUTHORITY Rail
Complaint No. LKO162/11/124919/2024
- Decision date
- 2026-07-20
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 20-07-2026 शिकायत संख्या: LKOI62//72499/2024 इशिता सूद एवं अन्य बनाम रेल भूमि विकास प्राधिकरण आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अंकित कुमार उपस्थित तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अरविंद कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता का तकनीकी निरीक्षण प्रार्थना-पत्र, दिनांक 07-07-2026 स्वीकार किया जाता है और शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी of सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोडेड उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (सामान्य) रेग्यूलेशन, 2049, 5वें संशोधन के अनुपालन में स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु नियमानुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। शिकायतकर्ता द्वारा उपर्युक्त नियमानुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान कर, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करते हुए, उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराये जाने के उपरान्त, रेरा तकनीकी टीम को आदेशित किया जाता है कि वह अगले 30 दिनों में शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उपर्युक्त प्रार्थना-पत्र के क्रम में प्रश्नगत परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए, निरीक्षण आख्या फोटोग्राफ्स सहित रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, पीठ के समक्ष भौतिक रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
शिकायतकर्ता ने विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। उभय पक्ष यदि चाहे तो वे तकनीकी निरीक्षण आख्या पर अपनी-अपनी आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय लखनऊ 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त करा सकते है उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों //अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 28-09-2026 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2026.07.2] 9:2:00 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 36