Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Celebrity Gardens Apartment Owners Association v. R. R. Dwellings Pvt Ltd
Complaint No. LKO162/11/115141/2023
- Decision date
- 2026-09-01
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. खण्ड न्यायपीठ कार्यवाही अन्तर्गत est दिनांक: 04-09-2026 शिकायत संख्या: LKOI62/24/0544/2023 सिलेब्रिटी गार्डन्स अपार्टमेण्ट ओनर्स एसोसिएशन बनाम आर.आर. डवेलिंग्स् प्रा.लि. आदेश शिकायतकर्ता /#0« का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जोहरी की ओर से अधिवक्ता श्री अक्षत वत्स उपस्थित तथा विपक्षी / प्रमोटर के विद्वान अधिवक्ता श्री शशांक सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी ने तकनीकी निरीक्षण आख्या पर अपनी आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड करने हेतु of सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरांत शिकायतकर्ता विपक्षी द्वारा तकनीकी निरीक्षण आख्या पर प्रस्तुत आपत्ति पर अपना प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। अभिलेखों के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता एक वेलफेयर एसोसिएशन है, जिसके संबंध में पंजीकरण प्रमाण-पत्र पत्रावली पर उपलब्ध है परन्तु एसोसिएशन द्वारा शिकायत संस्थित किए जाने संबंधी संकल्प-पत्र (Resolution) तथा शिकायत दाखिल करने हेतु अधिकृत पदाधिकारी के नामांकन संबंधी अभिलेख न तो पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं और न ही उसकी भौतिक प्रति प्रस्तुत की गई है।
अत: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि एसोसिएशन का सक्षम प्राधिकारी द्वारा पारित संकल्प-पत्र (Resolution), जिसमें एसोसिएशन द्वारा उक्त शिकायत दाखिल करने का निर्णय तथा शिकायत संस्थित एवं पैरवी करने हेतु किसी पदाधिकारी / अधिकृत प्रतिनिधि को नामित किए जाने के सम्बन्ध में समस्त अभिलेख पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों,//अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों //अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 06-40-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY gay ona See RAMESH BHOOSREDDY B H 005 R zi D DY aie ee 5:09:22 (डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना) . (संजय आर. भूसरेड्डी) सदस्य, उ.प्र. रेरा। अध्यक्ष, उ.प्र. WTI