Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Celebrity Gardens Apartment Owners Association v. R. R. Dwellings Pvt Ltd

Complaint No. LKO162/11/115141/2023

Decision date
2024-12-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. खण्ड पीठ कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 47-42-2024 शिकायत संख्या: LKOI 62//54/2023 सैलिब्रिटी गार्डन्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन बनाम aR. ड्वेल्लिंग्स प्रा.लि. आदेश शिकायतकर्ता / ४0५ का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जौहरी तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री शशांक सिंह उपस्थित हुए | उभय पक्ष द्वारा अवगत कराया गया की उनके मध्य समझौता वार्ता सफल नहीं हो सकी है, इसलिए मामले का गुण दोष के आधार पर निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता ने मेमो-ऑफ-कम्प्लेन्ट की भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 04 सप्ताह के समय की मांग की है, जो कि उनको प्रदान किया जाता है। विपक्षी ने आपत्ति अपलोड किये जाने हेतु 02 सप्ताह के समय की मांग की है, जो कि उनको प्रदान किया जाता है। विपक्षी द्वारा आपत्ति अपलोड किये जाने के उपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज / अभिकथनों को अपलोड करने के उपरान्त आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,“अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 04-02-2025 को प्रस्तुत की जाये। OY

(हरीश त्रिपाठी) be, : g न्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. रेरा। अध्यक्ष, (उ.प्र, रेरा | 3