Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Celebrity Gardens Apartment Owners Association v. R. R. Dwellings Pvt Ltd

Complaint No. LKO162/11/115141/2023

Decision date
2024-02-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ees E-Court दिनांक: 42-02-2024 शिकायत संख्या : LKO62/7/454/2023 Celebrity Gardens Apartment Owners Association बनाम 4. R.R. Dwellings Pvt Ltd 2. Lifeways Infraestate Pvt Ltd शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जौहरी उपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा यह अवगत कराया गया कि प्रश्नगत परियोजना में कुल ॥3 टॉवर्स हैं जिसमें विपक्षी संख्या 2 लाईफवेज इन्फ्राइस्टेट प्रा.लि. द्वारा 4 टॉवरों का निर्माण कराया जा रहा है और इसी कारणवश प्रश्नगत शिकायत में वह भी आवश्यक पक्षकार है और उनके द्वारा अपनी शिकायत में विपक्षी संख्या 2 लाईफवेज इन्फ्राइस्टेट प्रा.लि. को पक्षकार बनाया भी गया है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत विपक्षी के विरूद्ध स्वीकृत तलपट मानचित्र के अनुसार निर्माण एवं विकास कार्य न कराये जाने एवं निर्माण एवं विकास कार्य में स्वीकृत तलपट मानचित्र के विरूद्ध परिवर्तन और विचलन किये जाने के सम्बन्ध में संस्थित की गयी है तथा उनके द्वारा अपनी शिकायत के अंतरिम अनुतोष पर बल देते हुए रेरा के तकनीकी दल एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण से तकनीकी aren मंगाए जाने हेतु प्रार्थना की गयी।

पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि yeaa शिकायत Celebrity Gardens Apartment Owners Association द्वारा संस्थित की गयी है | कार्यालय ज्ञाप (पत्रांक ; 42709/Yowlo रेरा / $07 / 2022-23) दिनांक 34.40.2022 के तहत प्रोमोटर द्वारा संस्थित की गयी शिकायतें डिवीजन बेंच (Two Member) द्वारा सुनवाई किये जाने का प्रावधान है। अतः पत्रावली डिवीजन बेंच (Two Member) को भौतिक रूप से उपलब्ध करायी जाये। पत्रावली ard अग्रिम सुनवाई हेतु डिवीजन बेंच (Two Member) के समक्ष नियत तिथि 02-04-2024 को पेश हो। JS Verma. (डिम्पल वर्मा) सदस्या, रेरा 2/2