Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Amita Shukla v. Project Category-Un-Register Promoter Other -

Complaint No. LKO162/11/114804/2023

Decision date
2025-06-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 09--06-2025 शिकायत संख्या: LKO62/4/74804/2023 अमित शुक्ला बनाम बाया वेवर आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री रचित सौंधी उपस्थित तथा विपक्षी अनुपस्थित रहे। शिकायतकर्ता द्वारा यह अवगत कराया गया की विपक्षी के 02 पते निम्नवत है, “Corporate Office:- 003, Ground Floor, Tower 3, Global Business Park, MG Road, Gurgaon-2200l तथा Registered Office:- LGF-9(B-7), World Trade Center, Babar Road, Connaught Place, New Delhi- li000i” विपक्षी को दोनों ही पतों पर उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से एवं सार्वजनिक नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता ने नियमनुसार उचित वकालतनामा सहित मेमो-ऑफ-कम्प्लेंट को अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान करने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 03 सप्ताह के अन्दर आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करें| तदोरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें |

उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 25-08--2025 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY _ Dut®i20250620 784 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा