Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Sarita Satya v. Tulsiani Constructions and Developers Private
Complaint No. LKO162/10/133765/2025
- Decision date
- 2026-04-06
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 06--04-2026 शिकायत संख्या: LKOL62/0/33765/2025 सरिता सत्या बनाम तुल्सियानी कन्सट्रक््शन्स एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की विद्वान अधिवक्ता सुश्री जागृति वशिष्ट तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित हुए | पूर्व की तिथि पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा पीठ को यह अवगत कराया गया था कि इस शिकायत से सम्बन्धित एक और शिकायत संख्या: LKo62080003 / 2024, विपक्षी द्वारा यूपी. रेरा के मा. खण्ड नन््यायपीठ, लखनऊ के समक्ष दायर की गयी है इसलिए विपक्षी को दोनो शिकायत को समेकित (Consolidate) HRY हेतु एक प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किया जाए, जो उनके द्वारा दिनांक 30-04-2026 में दाखिल किया गया है। अतः विपक्षी द्वारा प्रस्तुत समेकित प्रार्थना-पत्र को स्वीकृत किया जाता है तथा इस शिकायत को मा. खण्ड wars, लखनऊ में विचाराधीन शिकायत के साथ सुनावाई हेतु दिनांक 24-04-2026 को नियत की जाती है।
इसी बीच विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त शिकायतकर्ता विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। पीठ द्वारा पारित aaa आदेश, दिनाक 45-42--2025 को शिकायत के निस्तारण तक बढ़ाया जाता है तथा यथास्थिति बनाये रखने हेतु विपक्षी को निर्देशित किया जाता है। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 24-04--2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH patieststoostcopy B H (00५ R E D DY Bas: 2926.04.05 2:40:39 + (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 9