Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sarita Satya v. Tulsiani Constructions and Developers Private

Complaint No. LKO162/10/133765/2025

Decision date
2025-12-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 45--42--2025 शिकायत संख्या: LKO62/I0/I33765/2025 सरिता सत्य बनाम तुल्सियानी कन्सट्रक्शन्स एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की विद्वान अधिवक्ता सुश्री सुरंग्मा शर्मा तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित हुए। प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि इसी मामले के सम्बन्ध में उन्होनें पूर्व में प्राधिकरण के समक्ष शिकायत संख्या: LKO62080003/202i योजित की थी, जिसे प्राधिकरण ने आदेश, दिनांक 24-02-2022 द्वारा निस्तारित किया था। sat आदेश से क्षुब्ध होकर adel ने मा. अपीलीय अधिकरण में अपील संख्या: 643 // 2022 दायर की थी, जिसे स्वीकार करते हुए मा. अपीलीय अधिकरण ने प्रकरण को आदेश, दिनांक 05-08--2025 द्वारा प्राधिकरण को प्रतिप्रेषित किया है। शिकायत संख्या: LKOI62080003/202I वर्तमान में पीठ-2, लखनऊ के समक्ष विचाराधीन है। विपक्षी का कथन है कि चूंकि शिकायत संख्या: LKO62080003/202I प्रमोटर द्वारा योजित की गई है, इसलिए प्राधिकरण की अद्यावधिक मानक संचालक प्रक्रिया के अनुसार उसपर न्याय निर्णयन का क्षेत्राधिकार खण्ड न्‍्यायपीठ को है तथा यह भी अनुरोध किया है कि प्रश्नगत शिकायत भी शिकायत संख्या: LKOL62080003/202 के साथ ही खण्ड न्यायपीठ द्वारा निर्णीत की जाये।

अत: उपर्युक्त के दृष्टिगत विपक्षी ने प्राधिकरण की अद्यावधिक मानक संचालक प्रक्रिया, दिनांक os—os—2024 के प्रस्तर-4.2 के अनुसार शिकायत संख्या: LKO62080003/202! को पीठ-2, लखनऊ से खण्ड न्‍्यायपीठ, लखनऊ पर स्थानान्तरित करने हेतु रेरा पोर्टल के माध्यम से पीठ WMT आवेदन करने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 03 सप्ताह के अन्दर वकालतनामा सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर अपलोड करना सुनिश्चित करें 4 उभय पक्षों के तथ्यों एवं cet at यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम दृष्टया सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण तथा शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति ना हो, इसलिए विपक्षी को यह निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत में शिकायत के खण्ड walle के समक्ष स्थनान्तरित किये जाने तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 02-02-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY tssi03 20530" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा