Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Hari Krishna Purwar and Manju Purwar v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. LKO162/10/133636/2025

Decision date
2025-11-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत mei—3i सपठित धारा 35 एवं 36 दिनांक: 24--44-2025 शिकायत संख्या: LKO62/0/33636/2025 हरी कृष्णा पुर्वर एवं अन्य बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता डॉ. अजहर इकरम तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे की ओर से अधिवक्ता सुश्री सताक्षी द्विवेदी उपस्थित हुईं | विपक्षी ने वकालतनामा सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करने हेतु 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय val के तथ्यों एवं तर्कों को यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम दृष्टया सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण तथा शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति ना हो, इसलिए विपक्षी को यह निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे | उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों //अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों,/ अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।

पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 23-03-2026 को प्रस्तुत की जाये। SA NJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY ‘33030 20550. (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 22