Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manish Srivastava v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. LKO162/10/133532/2025

Decision date
2025-11-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 40-44-2025 शिकायत संख्या: LKOI62/0/I33532/2025 मनीष श्रीवास्तव एवं अन्य बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अंकित कुमार वत्स तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे की ओर से अधिवक्ता सुश्री सताक्षी उपस्थित हुईं। शिकायतकर्ता द्वारा ऑनलाईन कप्प्लेन्ट फॉर्म में दिए पते में संशोधन हेतु प्रार्थना-पत्र, दिनांक 24-40-2025 प्रस्तुत किया गया है, जिस पर विपक्षी को कोई आपत्ति नहीं है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 24-0-2025 स्वीकार किया जाता है। रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि “फॉर्म-एम” में शिकायतकर्ता का पता संशोधित कर “S-903, Satluj Apartment, Gomti Nagar Extension, Lucknow - 226070” करना सुनिश्चित करें। विपक्षी ने वकालतनामा सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करने हेतु 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों ,//अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 49--04-2026 को प्रस्तुत की जाये। igitally signed by SANJAY SANIAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY ?१४६2025..॥ 7:27:7 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा