Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anjana Khare v. Viraj Constructions Pvt. Ltd

Complaint No. LKO162/10/114390/2023

Decision date
2025-06-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 E-Court दिनांक: 03-06-2025 शिकायत संख्या : LKOi62/40/74390/2023 Anjana Khare बनाम VIRAJ CONSTRUCTIONS PVT. LTD. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री रूद्रेश पाण्डेय उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री सचिन गर्ग उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। दोनों अधिवक्ताओं के वकालतनामा पर निर्धारित कोर्ट फीस का टिकट नहीं लगा हुआ है। दोनों पक्षों के अधिवक्‍ताओं को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र कोर्ट फीस के साथ वकालतनामा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा सह-आवंटी को पक्षकार बनाए जाने हेतु प्रार्थना-पत्र त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त किया जाता है। शिकायतकर्ता को सह-आवंटी को पक्षकार बनाए जाने हेतु सही रूपेण अर्थात्‌ हार्ड कॉपी के साथ प्रार्थना-पत्र दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 04--09--2025 को पेश हो। , le ८०2, (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा -29-