Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rakesh Kumar Srivastava v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. LKO162/10/113975/2023

Decision date
2024-07-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 09--07-2024 शिकायत संख्या: LKOI62/0/I3975/2023 राकेश कुमार श्रीवास्तव बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल त्रिपाठी तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे उपस्थित हुए। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत प्रकरण में शिकायतकर्ता को पूर्व में एक अन्य इकाई आवंटित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 44-09-2049 को शिकायतकर्ता को ऑफर-ऑफ-पजेशन दिया गया था। उसके क्रम में शिकायतकर्ता ने इकाई में संशोधन हेतु आवेदन, दिनांक 09-04-2023 को प्रस्तुत किया, जिसके उपरान्त शिकायतकर्ता की इकाई परिवर्तित कर उन्हें नई इकाई का आवंटन किया war! विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने अवगत कराया कि उक्त तथ्यों के सम्बन्ध में वे अतिरिक्त अभिलेख कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना चाहते हैं।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर पूर्व इकाई के सम्बन्ध में दिये गये ऑफर-ऑफ-पजेशन पत्र, परिवर्तित इकाई के सम्बन्ध में दिये गये ऑफर-ऑफ-पजेशन पत्र, परिवर्तित इकाई के विक्रय-विलेख, परिवर्तित इकाई के कब्जा प्रमाण-पत्र तथा उनके द्वारा शिकायतकर्ता को प्रेषित अंतिम गणना-पत्र / अंतिम मांग-पत्र की प्रतियाँ कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें | तदोपरान्त शिकायतकर्ता यदि चाहें तो वे विपक्षी द्वारा प्रस्तुत किये गये अतिरिक्त अभिलेख पर अपना जवाब 02 सप्ताह में कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर सकते हैं। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 42-08-2024 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2024.07.09 9:37:45 BHOOSREDDY 40530: (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा | 23