Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vishal Rai v. Paarth Infrabuild Private Limited

Complaint No. LKO162/09/99292/2022

Decision date
2025-04-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast E-Court दिनांक: 29-04-2025 शिकायत संख्या : LKO762/09/99292/2022 Vishal Rai, Meena Rai बनाम Paarth Infrabuild Private Limited शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री सौरम मिश्रा उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी द्वारा अन्य कोर्ट में व्यस्थता के कारण बहस हेतु अगली तिथि की मांग की गयी। तद्उपरान्त शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा भी बहस हेतु अन्य तिथि की मांग की गयी। पीठ के कार्यवाही के दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए पीठ पर पूर्व में पीठ द्वारा अन्य शिकायतों में पारित आदेश विषयक अनरगल आक्षेप लगाए गए जबकि रेरा अधिनियम में स्पष्ट प्राविधान है कि अगर कोई पक्ष पीठ के आदेश से संतुष्ट नहीं है तो वह अपीलीय प्राधिकरण में जा सकते हैं। इसी दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने इस शिकायत को अंयंत्र स्थानांतरित करने की मांग रखी। पीठ को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। अतः शिकायतकर्ता इस सम्बन्ध में रेरा पोर्टल पर उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार ऑनलाईन प्रार्थना दाखिल करें। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 085-05-2025 को पेश हो | KX. \eawe- ~~ (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा