Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Satya Narayan Singh v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. LKO162/09/81225/2021

Decision date
2024-08-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-0 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 20-08-2024 शिकायत संख्या: LKO62/09/8225/202 सत्य नारायण सिंह बनाम उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद आदेश weft / शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी के प्रतिनिधि श्री पंकज सिंह तथा विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय उपस्थित By | प्रकरण में विपक्षी द्वारा मा. उ.प्र. भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण में अपील संख्या: (0) 773/2022 योजित की गयी थी, जिसको मा. उ.प्र. भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण ने आदेश, दिनांक 49--05--2023 द्वारा निरस्त करते हुए प्राधिकरण को सुसंगत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश, दिनांक 02-03-2022 के प्रस्तर-4 में विपक्षी को प्रार्थी ,/ शिकायतकर्ता के पक्ष में 30 दिन के भीतर संशोधित मांग-पत्र जारी करने को आदेशित किया गया था, परन्तु प्रार्थी ने अवगत कराया गया कि उन्हें अभी तक संशोधित मांग-पत्र जारी नहीं किया गया है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे शीतघ्रातिशीघ्र शिकायतकर्ता / प्रार्थी के पक्ष में संशोधित मांग-पत्र /संशोधित प्रदेशन-पत्र जारी करें तथा उसकी प्रति पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 03 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कर, अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त प्रार्थी ०2 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत अनुपालन आख्या पर जवाब पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज ,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 30-09-2024 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY Digitally signed by SANJAY BHOOSREDDY = +0530" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 9