Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sandhya Rai v. Viraj Constructions Pvt. Ltd

Complaint No. LKO162/09/132974/2025

Decision date
2025-11-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 24--4--2025 शिकायत संख्या: LKOI62/09/32974/2025 संध्या राय बनाम विराज कन्सट्रक्शन्स प्रा.लि. आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की विद्वान अधिवक्ता सुश्री समीक्षा ager उपस्थित विपक्षी अनुपस्थित रहें। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक नोटिस तथा सार्वजनिक नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि इकाई का कुल मूल्य रू.48,30,633 /- है, जिसके सापेक्ष शिकायतकर्ता के द्वारा रू.39,88,490 /— की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है तथा इकाई के मूल्य की धनराशि का i0 प्रतिशत से अधिक का भुगतान जनवरी, 2074 तक किया जा चुका था, परन्तु इसके बावजूद भी विपक्षी ने विक्रय-अनुबन्ध का निष्पादन नहीं किया है। यह उल्लेखनीय है कि परियोजना रेरा में “न ब्रीज़ फेज़-2 AAS ग्रीन सिटी” के नाम से पंजीकृत है, जिसकी पंजीयन संख्या: UPRERAPRIS650 है | अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है वे 03 सप्ताह के अन्दर 40 प्रतिशत अधिक धनराशि प्राप्त करने के बावजूद विक्रय-अनुबन्ध ना निष्पादित कराये जाने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण देते हुए पीठ के समक्ष समुचित आवेदन प्रस्तुत करे अन्यथा की स्थिति में विपक्षी के विरूद्ध arri3 का अनुपालन ना किये जाने के कारण धारा-64 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही करने पर विचार किया जायेगा।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 03 सप्ताह के अन्दर वकालतनामा सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर नियमानुसार उचित वकालतनामा सहित प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। उ.प्र. रेरा द्वारा जारी कार्यालय-ज्ञाप संख्या: 9348 / यू पी.रेरा / प्रशा. // 2025-26, दिनांक 44-09-2025 के क्रम में पत्रावली गुण-दोष के आधार पर सुनवाई हेतु पीठ--2, लखनऊ को स्थानान्तरित की जाती है। पत्रावली पीठ--2, लखनऊ के समक्ष सुनवाई हेतु दिनांक 20-04-2026 को प्रस्तुत की जाये। उभय पक्ष सम्बन्धित पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH pamesu sHoosreDby BHOOSREDDY Data: 2025.4 7.25 3:39:29 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 34