Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Rohit Yadav v. Proplarity Homes Pvt. Ltd
Complaint No. LKO162/08/131563/2025
- Decision date
- 2026-08-31
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 3i-08—2026 शिकायत संख्या: LKO62/08/I34563/2025 रोहित यादव बनाम प्रोप्लेरिटी होम्स् प्रा.लि. आदेश परिवाद वीडियो कॉनन््फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर उभय पक्ष अनुपस्थित रहें | विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि उचित मेमो-ऑफ-कम्प्लेंट, बुकिंग फॉर्म एवं विक्रय अनुबन्ध सहित परियोजना का नाम सही अंकित/ दर्ज कराने हेतु संशोधन प्रार्थना-पत्र को पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को रेरा मुख्यालय, लखनऊ द्वारा अनेक बार ई-मेल के माध्यम से तथा हेल्पडेस्क द्वारा दूरभाष के माध्यम से फॉर्म-एम एवं पेपरबुक की भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया परन्तु निर्देश दिए जाने के उपरांत भी शिकायतकर्ता द्वार आज तक uw निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया है।
अतः शिकायतकर्ता को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वे तत्काल अपने रेरा कम्प्लेंट पेज पर उपलब्ध “02 Print’ विकल्प का उपयोग करते हुए फॉर्म-एम एवं पेपरबुक को प्रिंट कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 03 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें अन्यथा कि स्थिति में यदि निर्धारित अवधि के अन्दर उक्त निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो शिकायत पर नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही किया जाना संभव नहीं होगा तथा Sad अनुपालन ना करने के अलोक में शिकायत को खारिज किए जाने पर विचार करने के लिए पीठ को बाध्य होना पड़ेगा। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। प्रश्नगत शिकायत त्रुटिपूर्ण (9०८९०) है। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 23-44-2026 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.09.03 BHOOSREDDY |60037+0530' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा