Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Juhi Yadav v. Tulsiani Constructions and Developers Private

Complaint No. LKO162/08/122225/2024

Decision date
2024-10-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 E-Court feta: 5-0-2024 शिकायत संख्या : \KO762/08/422225/2024 जूही यादव, प्रत्युश कुमार बनाम तुल्सियानी कन्सट्रक्शन्स एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो oir के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री शिवेन्द्र राव उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है। विपक्षी द्वारा वकालतनामा एवं आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के लिए समय की मांग की गयी जिसे प्रदान किया गया। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र वकालतनामा के साथ आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा अपने आपत्ति-पत्र में परियोजना का स्टेटस वर्णित करें साथ ही विपक्षी कब तक कब्जा देने की स्थिति में रहेंगे उसका भी वर्णन करें। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड करने के उपरान्त प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र अपलोडेड समस्त अभिलेखों की स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली and सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 06.:2.2024 को पेश हो। »- ४०७४)-०., (डिम्पल वर्मा) सदस्या, रेरा 23