Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

bhoop singh sonal v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. LKO162/08/112300/2023

Decision date
2024-02-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायत संख्या: LKOi62/08/22300/2023, "भूप सिंह सोनल बनाम उ.प्र. आवांस एवं विकास परिषद" उक्त-वर्णित परिवाद में दिनांक 26-02-2024 को उभय पक्षों के विद्वान अधिवक्ताओं के at को सुनने के उपरान्त पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गई थी। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा पीठ को यह अवगत कराया गया था कि शिकायतकर्ता के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित किया जा चुका है तथा शिकायतकर्ता द्वारा इकाई का भौतिक कब्जा भी प्राप्त किया जा चुका है, परन्तु पत्रावली एवं पोर्टल के अवलोकन पर यह पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा विक्रय विलेख की प्रति तथा विपक्षी को जमा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में पर्याप्त रसीदें अपलोड नहीं की गयी हैं। उपरोक्त के दृष्टिगत परिवाद में आदेश पारित करना न्यायंहित में उचित नहीं होगा। अतः शिकायतकर्ता को यह निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह में विक्रय विलेंख की प्रति तथा विपक्षी को जमा की गई धनराशि के सम्बन्ध में एक तालिका पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को जमा की गई धनराशि का तिथिवार विवरण तथा उसके साक्ष्य के रूप में स्पष्ट एवं-पठनीय रसीदों क्री प्रमाणित/स्वः प्रमाणित प्रतियां भी पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को ई-मेल के माध्यम से नोटिस भेजी जाए तथा uae दिनांक 02-04-2024 को पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए। दिनांक: 43-03-2024. (संजय आए. भूसरेडी) आर्ध्यक्ष, उ.प्र. रेरा