Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Itee Singh v. Excella Infrazone LLP

Complaint No. LKO162/07/97189/2022

Decision date
2025-09-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- L.KOI62/07/9789/2022 सुनवाई तिथि: 03-09-2025 Itee Singh V/S_ Excella Infrazone LLP आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं एवं उनके पति श्री धनंजय सिंह उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अरूण प्रताप सिंह उपस्थित | उभयपक्षों द्वारा अपना-अपना गणना पत्र इस न्यायालय के समक्ष दाखिल किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा यह अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा अपने मांग पत्र में रू. 99,8l0/- छूट प्रदान की जा चुकी धनराशि भी जोड़ी गयी है। विपक्षी द्वारा इस तथ्य को स्वीकार किया गया है। विपक्षी ने अपने गणना पत्र में अंकित धनराशि रू. 6,45,6/- में से रू. 99,8i0/- को घटाते हुए अवशेष धनराशि रू. 5,45,306/- की मांग करते हुए भुगतान का आदेश पारित करने का निवेदन किया गया है। उभयपक्षों की सहमति से रू. 5,45,306/- बकाया धनराशि का भुगतान शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को किया जाना है। शिकायतकर्ता 45 दिन के अन्दर रू. 5,45,306/- बकाया धनराशि का विपक्षी को भुगतान कर अपेक्षित vera, पंजीयन शुल्क व नियमानुसार देय अन्य प्रकीर्ण व्यय के साथ विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क करे |

शिकायतकर्ता द्वारा अवशेष जमा धनराशि जमा कर विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क किये जाने की तिथि से 03 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित कर पंजीकृत कराने के पश्चात शिकायतकर्ता को कब्जा प्रदान करेगा। विक्रय विलेख एवं कब्जा प्रमाण पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक: 29-0-2025 को पेश हो। ya जिला जज पूर्व / न्यायनिर्णायक अधिकारी