Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Jay Narayan Pal v. Omaxe Limited

Complaint No. LKO162/07/97139/2022

Decision date
2025-06-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 E-Court दिनांक: -06-2025 शिकायत संख्या : 4KO762/07/9739/2022 JAY NARAYAN PAL बनाम Omaxe Limited शिकायतकर्ता का are वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री रचित सोंधी उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री आदित्य तिवारी उपस्थित हैं तथा श्री वी.के.एस. बिसेन का वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी द्वारा बहस हेतु अगली तिथि की मांग की गयी जिसे प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि उनके द्वारा शिकायतकर्ता से मांग की जा रही अतिरिक्त धनराशि सम्बन्धित कारणों के साथ ओ.सी. / सी.सी. की अद्यतन स्थिति को भी स्पष्ट करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र कोर्ट फीस के साथ वकालतनामा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 47-07-2025 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा