Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sanjeev Agarwal v. Tulsiani Constructions and Developers Private

Complaint No. LKO162/07/78753/2021

Decision date
2025-05-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत to- LKO62/07/78753/202 सुनवाई तिथि: 0-05-2025 Sanjeev Agarwal V/S_ Tulsiani Constructions and Developers Pvt Ltd आदेश पत्र शिकायत संख्या- LKO62/07/78753/202 Sanjeev Agarwal V/S_ Tulsiani Constructions and Developers Pvt Ltd मा. पीठ--2 के आदेश, दिनांक 05-03-2025 के द्वारा भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) नियमावली के नियम-24 में निहित शक्तियों के अर्न्तगत यूनिट की रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही कराने हेतु पोर्टल पर दिनांक 05-03-2025 को FART की गयी है। पत्रावली भौतिक रूप से निष्पादन अनुभाग से अभी इस न्यायालय को प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत वीडियो कान्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव पटेल उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कृष्ण कुमार सिंह के ब्रीफ होल्डर श्री विकास कुमार वर्मा उपस्थित । आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना के संबंध में विपक्षी द्वारा अभी तक पूर्णता/अधिभोग प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त नहीं किया गया है और शिकायतकर्ता पर विधिविरूद्ध तरीके देयता अधिरोपित की गयी है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने शिकायतकर्ता के उपरोक्त कथनों का खण्डन करते हुए यह अवगत कराया कि परियोजना का पूर्णता/अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा चुका है, शिकायतकर्ता स्वयं ही विक्रय विलेख निष्पादित नहीं करा रहा है और न ही कब्जा प्राप्त कर रहा है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 02 सप्ताह के अन्दर अनुपालन आख्या एवं वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय में जमा कराना सुरिश्चित करें। विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह अनुपालन आख्या में परियोजना का पूर्णता / अधिभोग प्रमाण-पत्र की स्थिति का स्पष्ट उल्लेख करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता यदि चाहें, तो अनुपालन आख्था प्राप्त होने के 04 सप्ताह के अन्दर पोर्टल पर अनुपालन आख्या पर अपनी लिखित आपत्ति रेरा पोर्टल पर अपलोड करने के पश्चात शिकायतकर्ता को ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय में जमा कराना सुरिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 05-06-2025 को पेश हो | जिला जज पूर्व / न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी 45