Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sushmita Jain v. Sukriti Structures Pvt.Ltd

Complaint No. LKO162/07/77573/2021

Decision date
2025-04-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKOI62/07/77573/2024 सुनवाई तिथि: 03-04-2025 Sushmita Jain V/S Sukriti Structures Pvt Ltd आदेश पत्र शिकायत वीडियो asst के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की TA पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री सुबोध कुमार जैन उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री विश्वास शुक्ला उपस्थित | शिकायतकर्ता की ओर यह यह अवगत कराया कि उसे आवंटित यूनिट का भौतिक कब्जा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। विपक्षी की ओर से कहा गया कि परियोजना पूर्ण है। परियोजना में 80 प्रतिशत आवंटी कब्जा लेकर निवास कर रहे है, शिकायतकर्ता स्वयं कब्जा नहीं लेना चाहता है। मा. पीठ ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया था कि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी की बकाया धनराशि का भुगतान किया जायेगा। यदि कोई विलम्ब ब्याज है तो उसको विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को भुगतान अथवा देय धनराशि में समयोजन किया जायेगा। आज सुनवाई के दौरान विपक्षी ने अनुपालन आख्या एवं वकालतनामा दाखिल किये जाने हेतु समय दिये जाने का निवेदन किया गया है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 45 दिन के अन्दर अनुपालन आख्या एवं वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। ई-मेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को अनुपालन आख्या की प्रति साझा करे साथ ही साथ उसकी एक भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में जमा कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता की यूनिट से संबंधित परियोजना का पूर्णता/अधिभोग प्रमाण पत्र की स्थिति का अनुपालन आख्या में स्पष्ट उल्लेख करें |

यदि शिकायतकर्ता चाहें तो वह अनुपालन आख्था प्राप्त होने के 07 दिन के अन्दर अनुपालन आख्या पर अपनी आपत्ति रेरा पोर्टल पर अपलोड करने के पश्चात ई-मेल के माध्यम से विपक्षी को साझा करे साथ ही साथ उसकी एक भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में जमा कराना सुनिश्चित He | पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 2-05-2025 को पेश हो। जिला जज पूर्व / न्यायनिर्णायक अधिकारी 36