Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Kusum Lata Dixit v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. LKO162/07/77561/2021

Decision date
2025-09-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKO62/07/7756/202 सुनवाई तिथि: 03-09-2025 Kusum Lata Dixit V/S U.P. Awas Evam Vikas Parishad आदेश पत्र शिकायत वीडियो कॉनर्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सागर मेंहदी उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा आज सुनवाई के दौरान इस न्यायालय को अवगत कराया गया कि कब्जा प्रस्ताव/अनुस्मारक संशोधित प्रदेशन पत्र दिनांक 44-03-2022 में विपक्षी द्वारा मांगी गयी अवशेष धनराशि को शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को जमा किया जा चुका है, परन्तु शिकायतकर्ता से विपक्षी पुनः जमा की जा चुकी धनराशि की मांग कर रहा है| संशोधित प्रदेशन पत्र दिनांक 44-03-2022 में पार्किंग के मद में अंकित धनराशि जमा करने के लिए विपक्षी द्वारा विवश किया जा रहा है, जबकि उसी प्रदेशन पत्र के नोट में स्पष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है कि पार्किंग का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। पार्किंग की धनराशि सफल आवेदकों के द्वारा ही जमा की जानी होगी। अभी तक विपक्षी ने पाकिंग के लिए कोई लाटरी ड्रा नहीं किया है। संशोधित प्रदेशन पत्र दिनांक 74-03-2022 में भिन्‍न-भिन्‍न मदों में मांगी जा रही GST की धनराशि शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही जमा की जा चुकी है।

विपक्षी द्वारा arte फण्ड के मद में धनराशि की मांग की गयी है, जो RWAS लिए जमा करायी जानी है, जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति किया गया है, जिस पर विपक्षी द्वारा बताया गा कि AOA का गठन हो चुका है। यदि AOA का गठन हो चुका है, तो शिकायतकर्ता को यह धनराशि जमा करनी होती है। उसके पश्चात विक्रय विलेख कराने से पूर्व AOA से NOC लेना भी विधिक रूप से अपेक्षित होगा । विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि t0 दिन के अन्दर संशोधित प्रदेशन पत्र दिनांक 44-03-2022 में पार्किंग के मद में मांगी गयी धनराशि एवं शिकायतकर्ता द्वारा भिन्‍न-भिन्‍न मदों में विपक्षी को जमा की जा चुकी धनराशि को घटाते हुए पुनः संशोधित प्रदेशन पत्र जारी करें। संशोधित प्रदेशन पत्र को रेरा पोर्टल पर अपलोड करें तथा उसकी एक प्रति ईमेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को साझा करें। उसके उपरांत उसकी एक भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें | पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 25-20-2025 को पेश हो। जिला जज पूर्व / न्यायनिर्णायक अधिकारी 542