Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Syed Sarwar Haider v. Tulsiani Constructions and Developers Private

Complaint No. LKO162/07/54901/2020

Decision date
2023-10-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा- 63 E-Court दिनांक : 27-0-2023 शिकायत संख्या : LKOI62/07/5490/2020 सईद सरवर हैदर बनाम तुल्सियानी कन्सटक्शन्स एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अमित द्विवेदी उपस्थित है। विपक्षी के अधिवक्ता विद्वान श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि बैंक के ऋण का भुगतान उनके द्वारा बैंक को किया जा चुका है और इसके अभिलेखीय साक्ष्य भी पोर्टल पर अपलोड कर दिये गये है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि बैंक को भुगतान करने के उपरान्त भी विपक्षी द्वारा पीठ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में इकाई का कब्जा प्रदान नहीं किया जा रहा है। जिस पर विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा अपनी आपत्ति व्यक्त की गयी और यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा सिर्फ बैंक के ऋण का ही भुगतान किया गया है, परन्तु इकाई के मद उनको दी जाने वाली शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। संभवतः इन्हीं कारणों से लिखित बहस उभयपक्षों द्वारा अपलोड नहीं की गयी है। उभयपक्षों को आदेशित किया जाता है कि वह पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश दिनांक 24.2.200 के अनुसार शेष धनराशि के सम्बन्ध में अपनी-अपनी गणना शीट पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करे। पत्रावली वास्ते बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 06-:2-2023 को पेश हो। A. ॥620०८... (डिम्पल वर्मा) सदस्या, रेरा। 56