Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Syed Sarwar Haider v. Tulsiani Constructions and Developers Private

Complaint No. LKO162/07/54901/2020

Decision date
2023-10-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र, भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ales हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-0॥ कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 E-Court दिनांक: 20-0-2023 शिकायत संख्या : .K0I62/07/54904/2020 सईद सरवर हैदर बनाम तुल्सियानी कन्सट्रक्शन्स एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि.

शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता अमित कुमार द्विवेदी उपस्थित हैं। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित हैं। विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत में पीठ द्वारा दिनांक 24.2.2027 को अंतिम आदेश पारित किये गये थे जिसके अनुसार शिकायतकर्ता को विपक्षी को 45 दिन में शेष धनराशि का भुगतान कर इकाई का कब्जा प्राप्त करना प्रस्तावित था। Tat आदेश के अनुपालन में विपक्षी द्वारा दिनांक 46.02.2022, ॥7.03.2022, 26.05. 2022, 7.06.2022 को मांग पत्र प्रेषित कर शेष धनराशि जमा करने हेतु अनुरोध किया गया, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया जिसके उपरान्त उनके द्वारा दिनांक 4.0.2022 को मांग पत्र शिकायतकर्ता को प्रेषित किया गया जिसमें स्पष्ट रूप से यह अंकित किया गया था कि यदि शिकायतकर्ता द्वारा is दिनों में शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो शिकायतकर्ता की आवंटित इकाई का निरस्तीकरण कर दिया जायेगा। विपक्षी द्वारा यह भी अगवत कराया गया है कि पीठ द्वारा अपने अंतरिम आदेश दिनांक 24,05.2023 में इस कथन का उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता द्वारा अगली तिथि से Yd Account Settle नहीं किये जाते है तो विपक्षी को इकाई के निरस्तीकरण की अनुमति प्रदान कर दी जायेगी तथा इसी कारणवश उनके द्वारा शिकायतकर्ता की इकाई शेष धनराशि प्राप्त न होने के कारण निरस्त कर दी गयी है। जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति व्यक्त करते हुये यह अवगत कराया गया कि वह शेष धनराशि का भुगतान करने हेतु सहमत है तथा उनके द्वारा बैंक से प्राप्त ऋण की धनराशि का भुगतान भी किया जा चुका है। जिसके sere में विपक्षी द्वारा आपत्ति प्रस्तुत की गयी तथा यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा अभी तक बैंक ऋण के सम्बन्ध में अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही उनको भुगतान किये जाने वाली शेष धनराशि का भुगतान किया गया है। उभयपक्षों के तर्कों को सुना गया। उभयपक्षों को निर्देशित किया गया जाता है वह अपनी-अपनी लिखित बहस दिनांक 270.2023 तक पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली and सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 27-:0-2023 को पेश हो।

(era सदस्या, रेरा 33